अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan Crime: नगर में तथाकथित अस्पताल में एक और गर्भवती पत्नी की हुई मौत,

On: October 23, 2026 7:57 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Sahaswan Crime: नगर में तथाकथित अस्पताल में एक और गर्भवती पत्नी की हुई मौत,

पति ने मृतक पत्नी के शव का पोस्टमार्टम कराने से किया इंकार

सहसवान (बदायूं) नगर में झोलाछाप के उपचार से एक और गर्भवती की हुई मौत परिजनों में मचा हड़कंप
मामला नगर के मोहल्ला सैफुल्लागंज सेवानिवृत्त एक एएनएम के आवास का है जहां वह अवैध रूप से गर्भवती महिलाओं के प्रसव करती है जहां नगर मोहल्ला मुहीउद्दीनपुर निवासी छोटू पुत्र ओमप्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया वह अपनी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर स्वास्थ्य कार्यकर्ति (आशा) शबनम के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान पहुंचा जहां पत्नी की तबीयत देखकर तैनात स्टाफ ने पत्नी को जिला महिला चिकित्सालय रेफर कर दिया वह अपनी पत्नी को लेकर जिला महिला चिकित्सालय जब जाने लगा तो स्वास्थ्य कार्यकत्री (आशा) शबनम मुझे तथा मेरी पत्नी को लेकर मोहल्ला सैफुल्लागंज स्थित सेवानिवृत्त एएनएम राजकुमारी के निजी क्लीनिक पर लेकर पहुंच गई और कहा कि यहां पर आराम से प्रसव हो जाएगा आरोप है तथाकथित महिला डॉक्टर राजकुमारी के आवास पर लेकर पहुंच गई।

शिकायतकर्ता छोटू के मुताबिक,क्लीनिक पर उसकी पत्नी को बोतल और इंजेक्शन लगाए गए।जिसकी कुछ समय के बाद उसकी हालत और बिगड़ गई।पति का आरोप है कि उसने तथाकथित महिला डॉक्टर से पत्नी की स्थिति गंभीर होने की बात कहते हुए उसे दूसरे अस्पताल ले जाने की गुहार लगाई तो राजकुमारी ने सामान्य प्रसव होने का भरोसा देकर उसे क्लीनिक पर ही रोके रखा।छोटू का दावा है कि बाद में पत्नी की हालत नाजुक हो गई और उसकी क्लीनिक पर ही मौत हो गई घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।छोटू ने आला अधिकारियों तथा थाना कोतवाली पुलिस को पत्र भेजकर मामले की जांच करते हुए दोषी लोगों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
इधर चर्चा है की थाना पुलिस को छोटू पुत्र ओमप्रकाश ने प्रार्थना पत्र देखकर मामले की रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की थी इसके बाद प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस बल को भेजकर मृतक के पति छोटू से पत्नी का पोस्टमार्टम करने के लिए शव देने को कहा जिस पर छोटू पुत्र ओमप्रकाश ने मौके पर पहुंची पुलिस से पत्नी के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply