अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भाकियू (टिकैत) जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रमुख मांगों को लेकर तहसील गेट पर कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

On: October 3, 2026 6:22 PM
Follow Us:
---Advertisement---

भाकियू (टिकैत) जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रमुख मांगों को लेकर तहसील गेट पर कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

जिला अध्यक्ष ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

सहसवान (बदायूं) भारतीय किसान यूनियन टिकैत घुट के जिला अध्यक्ष रमाशंकर शंखधर के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय के मुख्य द्वार पर सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया तथा अपनी मांगों को पूर्ण कराए जाने के लिए तहसीलदार राकेश कुमार को ज्ञापन सौंपा तथा स्पष्ट रूप से जिला अध्यक्ष ने कहा कि अगर शीघ्र न्याय नहीं मिला तो तहसील कार्यालय के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) जिला अध्यक्ष रमाशंकर संखधार ने कहा की तहसील प्रशासन अपनी हटधर्मिता पर उतरा हुआ है जिस किसान यूनियन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी उन्होंने राजस्व कर्मचारियों पर किसानों से उनकी भूमि की पैमाइश के नाम पर धन वसूली करने के बावजूद भी पैमाइश न करने का आरोप लगाते हुए कहा की राजस्व कर्मचारी किसान यूनियन को कमजोर न समझे उन्होंने कहा किसान अपनी मांगों को पूर्ण करने के लिए इधर-उधर धक्के खा रहा है।परंतु उसकी कोई भी सुनने वाला नहीं है।

उन्होंने कहा भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता रामनिवास पुत्र सोहनलाल दानवीर पुत्र प्रकाश निवासी ग्राम बड़ेरिया द्वारा बैंक की ऋण राशि अदाएगी करने के बावजूद बैंक ऑफ़ बड़ौदा शाखा प्रबंधक द्वारा नो ड्यूज नहीं दिया जा रहा बल्कि कार्यकर्ता का उत्पीड़न किया जा रहा है जिसे भारतीय किसान यूनियन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।
ज्ञापन में राजस्व कर्मचारियों पर धन वसूली करने के बावजूद भूमि की पैमाइश के लिए टाल-मटोल करने बैंक ऑफ़ बडौदा शाखा सहसवान प्रबंधक द्वारा बकाया ऋण जमा करने के बावजूद नोड्यूज न देने तथा किसान को अपमानित करने,घुमंतू पशुओं को गौशाला से मुक्त किए जाने फसल नुकसान का शीघ्र मुआवजा दिलवाए जाने जिन खातेदारों की खतौनी में अंश खराब कर दिए गए हैं या उनके नाम खराब कर दिए गए हैं।उन्हें तत्काल दुरुस्त किया जाए सहित कई अन्य मांगे भी ज्ञापन में मौजूद हैं।
धरना स्थल पर जिला प्रभारी झाझन सिंह,जिला सचिव नाथू सिंह,युवा ब्लॉक अध्यक्ष दहगवां चंद्रपाल सिंह यादव,ब्लॉक अध्यक्ष दहगवां राजेश्वर सिंह यादव,महिपाल सिंह यादव,सतीश कश्यप, श्रीपाल मुखिया,अलका यादव हरिश्चंद्र सहित भारी तादाद में भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता उपस्थित थे।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply