अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

UP-UK News : उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट, खतरे के निशान पर नदियां; श्रीनगर में डैम के गेट खुले, हरिद्वार में अलर्ट जारी

On: August 6, 2026 8:55 PM
Follow Us:
---Advertisement---

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड में मानसूनी बारिश अब तबाही का रूप लेने लगी है। प्रदेश के सभी जिलों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नदियां और गाड़-गदेरे उफान पर आ गए हैं। पहाड़ों पर हो रही बारिश का सीधा असर मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। अलकनंदा और गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान की ओर तेजी से बढ़ रहा है। हालात की गंभीरता को देखते हुए श्रीनगर डैम के सभी गेट खोल दिए गए हैं, जिसके बाद प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है।

हरिद्वार के 12 गांवों पर बाढ़ का अलर्ट

श्रीनगर डैम से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बहुत तेजी से बढ़ रहा है। जलभराव और तबाही की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर गंगा किनारे बसे हरिद्वार के 12 गांवों में बाढ़ का अलर्ट जारी कर दिया है। ग्रामीणों और कांवड़ियों से नदी के घाटों से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सख्त अपील की गई है।

उत्तरकाशी: होटलों में घुसा यमुना का पानी

उधर, उत्तरकाशी जिले के स्यानाचट्टी में यमुना नदी ने भी रौद्र रूप धारण कर लिया है। नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया है कि इसके किनारे बने 4-5 होटलों की पहली मंजिल तक पानी भर गया है। अचानक पानी बढ़ने से स्थानीय लोगों, व्यापारियों और यात्रियों में भारी दहशत का माहौल है।

रुद्रप्रयाग: मंदाकिनी नदी में समाई पहाड़ी

रुद्रप्रयाग जिले में भी बारिश और भूस्खलन से हाहाकार मचा हुआ है। अगस्त्यमुनि-विजयनगर-तैला मोटर मार्ग पर एक भयानक लैंडस्लाइड की घटना सामने आई है। यहां एक पहाड़ी का बहुत बड़ा हिस्सा दरक कर सीधे मंदाकिनी नदी में जा गिरा। इस खौफनाक मंजर ने आसपास के इलाकों में दहशत फैला दी है।

प्रशासन ने लैंडस्लाइड के कारण सभी संवेदनशील मार्गों पर आवाजाही रोक दी है। लोक निर्माण विभाग (PWD) और आपदा प्रबंधन (SDRF) की टीमों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया है। सरकार ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से बहुत जरूरी होने पर ही यात्रा करने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी! CM धामी का बड़ा ऐलान- UKSSSC शुरू करेगा 2,500 पदों पर मेगा भर्ती अभियान

Uttarakhand News : PF, पेंशन और क्लेम के काम होंगे आसान; उत्तराखंड में EPFO के अलग ऑफिस खोलने पर केंद्र कर रहा विचार

Uttarakhand News : रुद्रपुर में इंसानियत शर्मसार… निर्माणाधीन मकान में ले जाकर दोस्त की हत्या, रोंगटे खड़े कर देगी वारदात

उत्तराखंड में कुदरत का कहर- टिहरी-चमोली में भारी लैंडस्लाइड, बागेश्वर में स्कूलों की छुट्टी

हरिद्वार में शिवभक्तों का भव्य स्वागत: CM धामी ने हेलिकॉप्टर से बरसाए फूल, पैर धोकर लिया आशीर्वाद

Uttarakhand Weather Update : पहाड़ों पर आफत की बारिश! सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग बंद, 800 यात्री रोके गए; देहरादून में भारी बारिश

Leave a Reply