अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Hasanpur News-हसनपुर में हुई बारिश से नगर पालिका व कोतवाली के आसपास हुआ जलभराव

On: August 6, 2026 8:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समर इंडिया संवाददाता जावेद चौधरी

हसनपुर (अमरोहा)बारिश के बाद नगर पालिका परिषद का कार्यालय परिसर जलमग्न हो गया। जिससे कर्मचारियों और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे फरियादियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बारिश का पानी लंबे समय तक परिसर में जमा रहने के कारण कर्मचारियों को कार्यालय तक पहुंचने और दैनिक कार्यों के संचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ।

लोगों का कहना है कि बरसात के दौरान नगर के कई मोहल्लों में भी जलभराव की समस्या बनी रहती है, जिससे आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

नगरवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से कार्यालय परिसर सहित नगर की जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि बारिश के मौसम में कर्मचारियों और आम लोगों को ऐसी समस्याओं का सामना न करना पड़े। बारिश के बाद नगर पालिका परिसर में हुए जलभराव ने एक बार फिर जलनिकासी व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply