अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Hasanpur News-रहरा में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

On: August 6, 2026 7:59 PM
Follow Us:
Hasanpur
---Advertisement---

समर इंडिया संवाददाता जावेद चौधरी

हसनपुर (अमरोहा)। थाना रहरा पुलिस ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त 2026 को थाना रहरा में पीड़िता के परिजन की तहरीर के आधार पर ग्राम खुर्तिया निवासी हर्षित पुत्र लल्लू तथा एक बाल अपचारी के खिलाफ नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस संबंध में थाना रहरा पर मु.अ.सं. 189/2026 के तहत धारा 70(2) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 5(जी)/6 में अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना रहरा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी हर्षित (19 वर्ष) तथा एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय, अमरोहा के समक्ष पेश किया। इस गिरफ्तारी अभियान में थाना प्रभारी अमित सिंह तोमर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संदीप पंवार, हेड कांस्टेबल भरतलाल, कांस्टेबल प्रदीप कुमार तथा कांस्टेबल शिवकुमार की एहम भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply