अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Hasanpur News:रोडवेज बस का टायर निकला टायर निकलकर साइड में चल रही बाइक सवार से टकराया, हादसे के बाद बाइक पर बैठा मासूम घायल

On: November 13, 2026 7:12 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*रोडवेज बस का टायर निकला टायर निकलकर साइड में चल रही बाइक सवार से टकराया, हादसे के बाद बाइक पर बैठा मासूम घायल*

Hasanpur News

जावेद चौधरी- समर इंडिया सवाददाता

 

गजरौला (अमरोहा):-

नेशनल हाईवे 9 पर शुक्रवार की शाम को रोडवेज बस का अचानक से टायर निकल गया। टायर निकलकर साइड में चल रही बाइक सवार से टकरा गया। हादसे के बाद बाइक पर बैठा मासूम घायल हो गया। राह चलते राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Hasanpur News:लाठी डंडों से हमला कर एक महिला समेत तीन लोग घायल

जानकारी में गजरौला के बैंक कॉलोनी निवासी विशाल पुत्र राधेश्याम ने बताया कि वह पत्नी अर्चना, बेटे दक्ष उम्र 2 बर्ष व बेटा विष्णु के साथ शुक्रवार को शाम के समय अपनी ससुराल अमरोहा के मोहल्ला जेवड़ा से गजरौला वापिस लौट रहा था। नेशनल हाईवे 9 पर स्थित रिलायंस पंप के सामने एक रोडवेज बस का टायर अचानक से निकल गया। टायर निकलने के बाद विशाल की बाइक से टकरा गया‌।

 

हादसे के बाद बाइक पर सवार मासूम दक्ष गंभीर रुप से घायल हो गया। राह चलते राहगीरों ने आनन-फानन में 108 एंबुलेंस की सहायता से नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। ख़बर लिखने तक प्राथमिक उपचार के बाद हालत में कोई सुधार न होने पर बच्चे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment