Hasanpur News लाठी डंडों से हमला कर एक महिला समेत तीन लोग घायल
हसनपुर सवाददाता समर इंडिया
अमरोहा के हसनपुर थाना क्षेत्र में मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। गांव चक की मड़ैया सतैड़ा में मंगलवार सुबह कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर एक महिला समेत तीन लोगों को घायल कर दिया।
Hasanpur News-खेत में पानी से भरे गड्ढे में मजदूर का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
पीड़ित दयाराम पुत्र छत्तर सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि सुबह करीब 6:30 बजे गांव के कुछ लोगों ने उन पर, उनकी पत्नी राजवती और बेटे सुनील पर लाठी-डंडों से हमला किया। आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज भी की।सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। दयाराम ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की है।
कोतवाल सत्येंद्र सरोहा ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।

