Zarifnagar News: मकान के निजी रास्ते में आवागमन कर देते हैं बाधित विरोध करने पर मारपीट कर किया घायल, एक की हालत नाजुक
दो सगे भाइयों सहित चार लोगों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज
सहसवान। थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम चंदनपुर निवासी चंद्रभान पुत्र सौराज सिंह ने थाना पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया उसके मकान का निजी रास्ता है जिस पर ग्राम के ही सौदान, हरपाल पुत्रगण महावीर नीरेश पुत्र सौदान हरबीर पुत्र हरपाल आए दिन मार्ग पर गंदगी फैला देते हैं तथा अपनी बुग्गी खड़ी कर देते हैं इसके कारण आवागमन में अवरोध उत्पन्न होता है प्रार्थी ने जब इसका विरोध किया तो पूर्व लोगों ने एक राय होकर उसके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कर चंद्रभान को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देहगवा भेजा है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

