Sahaswan Crime: घर में सो रहे दंपति के साथ लाठी-डंडों से की मारपीट, जान से मार देने की दी धमकी
पत्नी गंभीर रूप से घायल, जिला चिकित्सालय रेफर
तीन सगे भाइयों सहित चार लोगों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज
सहसवान। थाना कोतवाली मुजरिया क्षेत्र के ग्राम कट्टईया केसर निवासी सुमन पत्नी राजेश कुमार ने थाना पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया की दंपति रात 11:30 बजे के लगभग सो रहे थे इसी बीच गांव के ही श्रीपाल पुत्र पुन्नी अपने पुत्र रविंद्र,रतेंद्र,वीर सिंह के साथ लाठी-डंडे लेकर रात में घर में घुस आए तथा गाली-गलौज करने लगे जब विरोध किया तो उपरोक्त लोगों ने मुझे तथा मेरे पति को घातक असलाहों से मारपीट कर घायल कर दिया शोर मचाए जाने पर आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए।घायल दंपति को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां सुमन की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
पुलिस ने पीड़ित सुमन के प्रार्थना पत्र पर आरोपियों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

