अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

शुभमन गिल 159 रन बनाते ही बन जाएंगे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

On: August 6, 2026 8:35 PM
Follow Us:
shubman-gill
---Advertisement---

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच 15 अगस्त से खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल के पास कुछ रिकॉर्ड हासिल करने का मौका होगा। श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शुभमन गिल 159 रन बनाते ही वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। इस लिस्ट में टॉप पर फिलहाल इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट का नाम है।

जो रूट और शुभमन गिल ने इस WTC में कितने रन बनाए हैं
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां टॉप पर फिलहाल जो रूट हैं, उन्होंने 13 मैचों की 25 पारियों में 48.17 के औसत से 1108 रन बनाए हैं। वहीं शुभमन गिल ने इस WTC में अब तक 8 मैचों में 79.16 के औसत से 950 रन बनाए हैं। अगर गिल श्रीलंका के खिलाफ आने वाले पहले टेस्ट मैच में 159 रन बना लेते हैं, तो वह जो रूट को पछाड़कर इस लिस्ट में नंबर एक पर आ जाएंगे। लेकिन 18 अगस्त से इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच भी टेस्ट मैच शुरू हो रहा है, इसलिए गिल के पास पहली पारी में ही बड़ा शतक लगाकर जो रूट से आगे निकलने का बेहतरीन मौका होगा।

WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो इस लिस्ट में जो रूट के बाद दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के ही हैरी ब्रूक का नाम है। उन्होंने इस WTC में अब तक 13 मैचों में 44 की औसत से 1056 रन बनाए हैं। इसके बाद तीसरे नंबर पर गिल का नाम है। इंग्लैंड के बेन डकेट इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 13 मैचों में 36.40 के औसत से 910 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड 8 मैचों में 853 रन बनाकर लिस्ट में पांचवें नंबर पर है।

WTC इतिहास में 3000 रन पूरे कर सकते हैं गिल
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल के पास WTC में 3000 रन पूरा करने का भी मौका होगा। इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए गिल को सिर्फ 157 रन की जरूरत है। अब दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज में गिल इस उपलब्धि को अपने नाम कर पाते हैं या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा। बता दें कि इस सीरीज के लिए टीम इंडिया श्रीलंका पहुंच चुकी है। वहां टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले भारतीय टीम 7 अगस्त से श्रीलंका XI के साथ एक अभ्यास मैच भी खेलेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply