अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज के लिए किया स्क्वॉड का ऐलान, जसप्रीत बुमराह को मिली जगह

On: July 28, 2026 11:49 AM
Follow Us:
india-tv-
---Advertisement---

भारतीय क्रिकेट टीम अगस्त में दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी। इस सीरीज के लिए बीसीसीआई (BCCI) की सीनियर सिलेक्शन कमिटी ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। उम्मीद के मुताबिक, वॉशिंगटन सुंदर चोट की वजह से पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं थे, इसलिए उन्हें इस सीरीज में जगह नहीं मिली है। वहीं जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन को टीम में शामिल तो किया गया है, लेकिन उनका खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा।

सुंदर की जगह सारांश जैन को मिला मौका
आपको बता दें कि वॉशिंगटन सुंदर को इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई वनडे सीरीज के दौरान चोट लगी थी। उस चोट की वजह से वह तीसरे वनडे मैच से बाहर हो गए थे। उसके बाद से ही ऐसी खबरें आ रही थी कि सुंदर श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भी बाहर रहेंगे। अब उनकी जगह टेस्ट टीम में एक नए खिलाड़ी को शामिल किया गया है। ये खिलाड़ी ऑफ स्पिनर सारांश जैन हैं, जिन्हें पहली बार टेस्ट मेडन कॉल अप मिला है।

बुमराह और सुंदर के फिटनेस पर सवालिया निशान
इस टेस्ट सीरीज से पहले जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन की फिटनेस पर भी सवालिया निशान है। दोनों को फिटनेस क्लियरेंस मिलने के बाद ही टीम में शामिल किया जाएगा। बुमराह की बात करें तो उन्हें भी इंग्लैंड में वनडे सीरीज के दौरान चोट लगी थी। तीसरे वनडे से पहले उनके घुटने में सूजन हुई, जिस वजह से वह आखिरी मैच से बाहर रहे थे।

भारत बनाम श्रीलंका दो टेस्ट मैचों का शेड्यूल
बीसीसीआई ने स्क्वॉड का ऐलान करते हुए अपने मीडिया एडवाइजरी में इस बात की जानकारी भी दी है कि सीरीज से पहले, भारतीय टीम 7 अगस्त से कोलंबो में चार दिन का प्रैक्टिस मैच खेलेगी। इसके बाद 15 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी। सीरीज का पहला मैच गॉल में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत 23 अगस्त से होगी और ये मुकाबला SSC कोलंबो में आयोजित किया जाएगा।

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप्कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply