अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

लापरवाही: पुलिस अभिरक्षा से हत्या के प्रयास का आरोपी फरार, दरोगा व दो सिपाही हुए निलंबित 

On: September 8, 2026 8:22 PM
Follow Us:
---Advertisement---

लापरवाही: पुलिस अभिरक्षा से हत्या के प्रयास का आरोपी फरार, दरोगा व दो सिपाही हुए निलंबित 

आरोपी के पुलिस की निगरानी से निकलते ही महकमे में मचा हड़कंप

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस की टीमें

बदायूं|पुलिस अभिरक्षा में पूछताछ के दौरान मारपीट और जानलेवा हमले के मुकदमे का आरोपी मौका पाकर फरार हो गया।आरोपी के पुलिस की निगरानी से निकलते ही महकमे में हड़कंप मच गया।अभिरक्षा में हुई चूक ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।घटना के बाद जिम्मेदार पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया।आरोपी की तलाश में टीमें जुटी हैं।सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने सोमवार को फिरोजपुर इकलहरी गांव निवासी 38 वर्षीय सुरजन सिंह यादव को गिरफ्तार किया था।पुलिस उसे वर्ष 2025 में दर्ज मारपीट के मामले में वांछित होने पर पकड़कर कोतवाली लाई थी।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी पुलिस अभिरक्षा में था और उससे पूछताछ की जा रही थी।इसी दौरान सुरजन मौका पाकर पुलिस की निगरानी से फरार हो गया।आरोपी के अभिरक्षा से निकलने की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई।आनन-फानन में उसकी तलाश शुरू कराई गई।पुलिस ने आसपास के इलाकों में आरोपी की जानकारी जुटाने के साथ उसके संभावित ठिकानों को खंगालना शुरू कर दिया।फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं।टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और उसके बारे में सुराग जुटा रही हैं।

आरोपी के पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के मामले में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आने पर एसएसपी अंकिता शर्मा ने सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने एक दरोगा और दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।निलंबित पुलिसकर्मियों में दरोगा सचिन यादव,सिपाही सतेन्द्र कुमार और सिपाही सनी वर्मा शामिल हैं।तीनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।पुलिस अभिरक्षा से आरोपी के फरार होने के बाद कोतवाली में उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। उधर, पुलिस टीमें सुरजन सिंह यादव की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।आसपास के क्षेत्रों में भी उसकी तलाश कराई जा रही है।पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पूछताछ के दौरान आरोपी किस तरह पुलिस की निगरानी से निकल गया।घटना की पूरी पड़ताल की जा रही है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply