अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News-तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी को पीछे से मारी टक्कर, महिला की मौके पर ही गई जान

On: September 8, 2026 8:43 PM
Follow Us:
amroha news
---Advertisement---

समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी

Amroha News-अमरोहा (रहरा):- थाना क्षेत्र के भावली गांव में सोमवार देर शाम करीब सात बजे बजरी से भरी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी पर सवार 65 साल की महिला की मौके पर ही जान चली गई। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया।
खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान आदमपुर थाना क्षेत्र के रूपा नांगल गांव निवासी 65 वर्षीय चंद्रा देवी पत्नी खूबचंद के रूप में हुई है।
चंद्रा देवी सोमवार को अपनी जेठानी की मौत में शामिल होने के बाद अपने बेटे अरविंद के साथ स्कूटी पर सवार होकर भावली गांव से अपने गांव लौट रही थीं। बताया गया कि चंद्रा अपने जेठ झम्मन सिंह के घर आई थीं, जो काफी समय पहले रूपा नांगल से आकर भावली में बस गए थे।

देर शाम जब मां-बेटा स्कूटी से वापस लौट रहे थे, तभी भावली गांव के पास बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चंद्रा सड़क पर गिर गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गलत साइड में आ गया था।हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही रहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है।

परिवार के मुताबिक, मृतका अपने पीछे पांच बेटियां और दो बेटे छोड़ गई हैं। इनमें चार बेटियों और एक बेटे की शादी हो चुकी है। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। थाना अध्यक्ष अमित तोमर ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया है। परिवार की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply