बंद पड़ी फैक्ट्री से लोहे का कबाड़ चोरी करके ई-रिक्शा से बेचने जा रहे दो चोर पकड़े, दो भागने में सफल
फैक्ट्री गार्ड ने चार चोरों के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज
फैक्ट्री गार्ड ने दो कर एवं ई-रिक्शा से भरा हुआ सामान पुलिस को सौंपा
बदायूं।जनपद के थाना उझानी क्षेत्र पुलिस चौकी कछला सीमा क्षेत्र के अंतर्गत वर्षों से वितरोई रेलवे स्टेशन के पास बंद पड़ी फैक्ट्री में तैनात गार्ड सुधीर कुमार पुत्र अजय पाल सिंह वार्ड नंबर नगर पंचायत कछला निवासी गार्ड ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अपने सहयोगी रामप्रकाश के साथ ड्यूटी पर थे इस बीच उन्होंने एक ई रिक्शा फैक्ट्री से बाहर लोहे का कबाड़ सामान लेकर निकलते हुए देखा था।तुरंत पहुंचकर दो लोगों को मौके से मय माल ई-रिक्शा सहित पकड़ लिया जबकि दो चोर मौके से भागने में सफल हो गए।
तत्काल डायल 112 पुलिस को मौके पर बुलाया गया पकड़े गए चोरों ने अपने नाम मंगली पुत्र ईश्वरी निवासी फकीराबाद उझानी संजीव पुत्र अजय पाल निवासी में महजूदा गुजर थाना मुजरिया बताया जबकि कड़ाई से पेश आने पर उन्होंने भागे हुए चोरों के नाम हेतल पुत्र बद्री प्रसाद बाबू पुत्र नत्थू निवासी जोरापार वाला थाना उझानी बताया।
फैक्ट्री के गार्ड सुधीर कुमार के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 334 धारा 305 सी, 317/2, के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किए गए चोर मंगली संजीव को जिला जेल भेज दिया जबकि खराब कर खेतल, बाबू की तलाश पुलिस कर रही है।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी

