अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सवारियों से खचाखच भरे टेंपो में टक्कर मारने वाले कंटेनर चालक के विरुद्ध मामला हुआ दर्ज

On: September 8, 2026 7:56 PM
Follow Us:
---Advertisement---

सवारियों से खचाखच भरे टेंपो में टक्कर मारने वाले कंटेनर चालक के विरुद्ध मामला हुआ दर्ज

तीन लोगों की मौत 11 घायल पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन मृतकों का कराया चिकित्सीय परीक्षण

पुलिस ने कंटेनर को लिया हिरासत में चालक फरार

सहसवान (बदायूं) थाना उघैती क्षेत्र के ग्राम धरेरा निवासी रामबरन पुत्र जोगिंदर ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी ताई शांति देवी पत्नी ओमकार ओमकार पुत्र राम चरन सहसवान से पीलिया की दवाई पीकर टेंपो संख्या up24 टी 3930 में बैठकर सहसवान बिसौली मार्ग होते हुए घर वापस लौट रहे थे तो ग्राम खितौरा के निकट टेंपो चालक सवारी उतरने लगा की इसी बीच पीछे से आ रहे कैंटर ट्रक संख्या यूपी24t38/0837 ने जबरदस्त लापरवाही से टक्कर मार दी जिससे टेंपो के परखच्चे उड़ गए।

जिसमें बैठे मेरे ताऊ ओमकार पुत्र राम चरन ताई शांति देवी पत्नी ओंकार तथा दिल्ली के गाजीपुर वसुंधरा निवासी रूपवती पत्नी पप्पू को गंभीर रूप से घायल होने पर मृत्यु हो गई जबकि 11 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान बिल्सी के अंबियापुर में किया जा रहा है तथा गंभीर हालत होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले कैंटर वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है जबकि कैंटर का चालक भागने में सफल हो गया।
रामचरन पुत्र जोगिंदर के प्रार्थना पत्र पर थाना पुलिस ने अपराध संख्या 200 धारा 281/106 /1,125/ए, 125/b के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कैंटर चालक की तलाश प्रारंभ कर जांच प्रारंभ कर दी है।पुलिस ने तीन मृतकों के शवो का चिकित्सीय परीक्षण कराकर उनके शवों को परिजनों को सौंप दिया है।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply