अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

यूपी में PRD जवानों का ड्यूटी भत्ता बढ़ेगा, योगी कैबिनेट ने 23 एजेंडों पर लगाई मुहर

On: September 16, 2026 9:24 AM
Follow Us:
---Advertisement---

उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट ने 23 प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगा दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठ में यूपी में एथेनॉल का प्लांट लगाने को मंजूरी दी गई, इसके अलावा चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे को विकसित किए जाने हेतु संशोधित परियोजना प्रस्ताव पर मुहर लगी है और पीआरडी जवानों का डियूटी भत्ता बढ़ाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। मथुरा की छाता शुगर कंपनी में न्यूनतम 120 किलोलीटर प्रति दिन क्षमता के एथेनाल संयंत्र की स्थापना तथा चीनी मिलों के पेराई सत्र 2026-27 के लिए सरकारी गारंटी उपलब्ध कराने संबंधी प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिली है।

 

इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

उत्तर प्रदेश खिलौना विनिर्माण प्रोत्साहन नीति 2025 की मंजूरी।

छाता में 19 साल पहले शुगर मिल थी, वहां इथेनाल प्लांट लगेगा। जो गन्ना, मक और धान से बनेगा। प्लांट साल में 11 महीने चलेगा। तीन करोड़ 96 लाख लीटर इथेनाल एक साल में बनेगा।
बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रण दिन परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों को स्मार्ट स्कूल के रूप में विकसित किए जाने का प्रस्ताव।

पीआरडी को कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत उत्तर प्रदेश के पीआरडी स्वयंसेवक को और उनके आश्रितों को कैसलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा।

उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड द्वारा मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के अंतर्गत प्रदेश के लघु व सीमांत किसानों को रियायती ब्याज दर पर 6 लाख 6% वार्षिक पर दीर्घकालिक ऋण उपलब्ध कराने वाले प्रस्ताव को भी पास कर दिया गया है।
एनएसजी के उपयोग का अर्थ एनएसजी क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना के लिए अयोध्या की तहसील मिल्कीपुर स्थित ग्राम पुरे लाल खान में निशुल्क जमीन आवंटित करने के प्रस्ताव को भी पास किया गया है।

10 वर्ष तक की अवधि के किराएदारी पत्ता भी लिखो पर प्रभारीय स्टांप शुल्क व रजिस्ट्रीकरण फीस में छूट दिया जाएगा।
पूर्व अग्नि वीरों को समायोजित करने के लिए उप जेल वार्डन की सीधी भर्ती में 20% पदों को आरक्षित किया जाएगा।

यूपी में किराए पर मकान लेना और देना आसान हो जाएगा। सर्किल रेट का चार गुना स्टांप लगता था। मगर अब केवल एक हजार रुपये का ही स्टांप लगेगा। अगर दो लाख तक किराया है तो 32 हजार की जगह अब एक हजार रुपये ही लगेंगे। एक हजार, दो हजार और चार हजार के तीन स्लैब बनाए गए हैं। 90 फीसदी से अधिक स्टांप छूट दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply