अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सहस्त्रबाहु टीले को पर्यटक स्थल घोषित होने के बाद विकास के लिए 74,45 लाख रुपये की राशि अवमुक्त की

On: September 15, 2026 7:07 PM
Follow Us:
---Advertisement---

सहस्त्रबाहु टीले को पर्यटक स्थल घोषित होने के बाद विकास के लिए 74,45 लाख रुपये की राशि अवमुक्त की

पर्यटन विभाग द्वारा सहस्त्रबाहु टीले पर विकास कार्य प्रारंभ

सहसवान (बदायूं)नगर के पौराणिक तीर्थ स्थल सहस्त्रबाहु टीले को शासन द्वारा पर्यटक स्थल घोषित किए जाने के बाद पर्यटन विभाग द्वारा चौतरफा विकास के लिए 74.45 लाख रुपए की राशि अब मुक्त कर दी।शासन द्वारा पर्यटक स्थल सहस्त्रबाहु टीले पर विकास कार्य प्रारंभ कर दिया।
ज्ञात रहे बदायूं एमएलसी वागीश पाठक द्वारा सहसवान के सहस्त्रबाहु टीले तथा पौराणिक तीर्थ स्थल सरसोता को पर्यटन स्थल घोषित कर विकास कार्य कराए जाने के लिए पर्यटन मंत्री को ज्ञापन देकर मांग की थी जिस पर पर्यटन मंत्री द्वारा सहस्त्रबाहु टीले को एवं ऐतिहासिक पौराणिक तीर्थ स्थल सरसोता को पर्यटक स्थल घोषित किया गया था।
शासन द्वारा सहस्त्रबाहु टीले को पर्यटक स्थल घोषित होने के उपरांत उसके चौतरफा विकास के लिए 74.45 लाख रुपये की धनराशि अब मुक्त कर दी।

अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते बताया पर्यटक स्थल सहस्त्रबाहु टीले के विकास कार्य हेतु पर्यटन विभाग द्वारा 74.45 लाख रुपये की धनराशि पर्यटन विभाग को प्राप्त हो गई है पर्यटन विभाग द्वारा सहस्त्रबाहु टीले पर विकास कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।विकास कार्यों में स्टेपिंग लाइटिंग बेंच के अलावा पर्यटन स्थल सहस्त्रबाहु टीले पर एक कैंटीन का भी निर्माण कार्य कराया जाएगा।रिपोर्ट-एस.पी सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply