Punjab News : हाल ही में पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमे आपको बताते चले कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पठानकोट में पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। सीमावर्ती सिंबल के पास पड़ने वाले क्षेत्र में सीमा बाड़ के आगे एक पाकिस्तानी घुसपैठिए की संदिग्ध गतिविधि देखी और उसे चुनौती दी।
हालाँकि वह नहीं रुका और सीमा बाड़ की ओर आगे बढ़ता रहा जिसके बाद जवानों ने फायरिंग कर दी। बदमाश मौके पर ही ढेर हो गया। पठानकोट जिले में स्वतंत्रता दिवस से पहले सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी है। बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया।
https://x.com/ANI/status/1690913405803413505?s=20
आपको बताते चले कि देर रात 12:30 बजे बीएसएफ के जवानों ने सीमावर्ती सिंबल के पास पड़ने वाले क्षेत्र में सीमा बाड़ के आगे एक पाकिस्तानी घुसपैठिए की संदिग्ध गतिविधि देखी। जिसके बाद सैनिकों ने घुसपैठिए को चेतावनी दी लेकिन वह नहीं रुका। सीमा सुक्षा बल ने उस पर फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीँ दूसरी ओर सतर्क बीएसएफ जवानों ने एक बार फिर देश विरोधी तत्वों की भारतीय सीमा में घुसने की नापाक कोशिश को नाकाम कर दिया। अभी तीन दिन पहले भी तरनतारन में सैनिकों ने घुसपैठिए को मार गिराया था।
Author Profile

Latest entries
entertainmentJune 14, 2025Dance Video : आम्रपाली ने लाल साड़ी में डांस कर फैन्स को किया झूमने पर मजबूर
entertainmentJune 14, 2025Dance Video : काजल ने खेसारी लाल के साथ किया रोमांटिक डांस, देखें वीडियो
uttarakhandJune 14, 2025Almora News : जुलाई से रंग-बिरंगी रोशनी में नहाएगा जागेश्वर धाम
uttarakhandJune 14, 2025Uttarakhand News : चमोली में भारी बारिश का असर: प्राणमति नदी की पुलिया बहने से पांच गांवों का संपर्क टूटा