अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

लुधियाना में बड़ा हादसा : फैक्ट्री में गैस लीक होने से 3 मजदूरों की मौत, कई कर्मचारी बेहोश

On: June 1, 2026 1:29 PM
Follow Us:
---Advertisement---

लुधियाना,पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर आई है। यहां एक फैक्ट्री में गैस लीक होने से 3 मजदूरों की मौत हो गई है। कई मजदूर बेहोश बताए जा रहे हैं। घटना के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए मजदूर बाहर भागने लगे। लोहे के टूल किट बनाने वाली फैक्ट्री में यह हादसा हुआ है।

लुधियाना में लोहे के टूल किट बनाने वाली फैक्ट्री में गैस लीक होने की खबर सामने आई है। दम घुटने के कारण तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य कर्मचारी घायल और बेहोश हो गए। फैक्ट्री में रोजाना की तरह कामकाज चल रहा था, इसी दौरान अचानक गैस पाइपलाइन से रिसाव शुरू हो गया।

दम घुटने से 3 मजदूरों की मौत

अचानक गैस लीक होने के तुरंत बाद ही फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में तेज जलन और घुटन महसूस होने लगी। दम घूटने से तीन मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

मजदूरों को नहीं मिला संभलने का मौका
घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। कुछ ही देर में गैस पूरे फैक्ट्री परिसर में फैल गया। जिससे मजदूरों का संभलने या परिसर से बाहर भागने का मौका नहीं मिला। आंखों में जलन के बाद लोगों को देखने में दिक्कत होने लगी।

हैंड टूल बनाने वाली यूनिट में हादसा
प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गैस रिसाव आखिर किस वजह से हुआ। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल फैक्ट्री परिसर को सुरक्षा के मद्देनजर खाली करवा दिया गया है। यह घटना ‘डीप टूल्स’ नाम की एक हैंड टूल बनाने वाली यूनिट में हुई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply