अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

आप नेता गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की गोली मारकर हत्या

On: August 30, 2026 10:35 AM
Follow Us:
---Advertisement---

पंजाब के सीमावर्ती जिले फिरोजपुर में शनिवार देर शाम आम आदमी पार्टी (आप) से जुड़े स्थानीय नेता की हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात ममदोट कस्बे के मुख्य बाजार में हुई। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की चार सशस्त्र हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोपी 45 साल के थे। घटना में गोपी के साथ मौजूद 22 वर्षीय हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी भी घायल हो गए।

घटना के समय गोपी और हरप्रीत मोटरसाइकिल पर सवार थे। कार में सवार चार हमलावरों ने उनका पीछा किया और मुख्य बाजार इलाके में फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों के कार से उतरकर गोपी की गाड़ी/मोटरसाइकिल पर गोलियां बरसाने की बात भी कही जा रही है।

मौके पर हुई मौत
इस घटना में गोपी को कई गोलियां लगीं। उन्हें और हरप्रीत को तुरंत फिरोजपुर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गोपी को मृत घोषित कर दिया। हरप्रीत को आगे के इलाज के लिए लुधियाना के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया। मौके पर ममदोट नगर पंचायत के हाल ही में चुने गए प्रधान विक्की मैनी भी मौजूद थे। वे सुरक्षित बच निकले। घटना थाना ममदोट से करीब 250 मीटर की दूरी पर हुई। समय लगभग शाम 7:45 बजे के आसपास का है।

कांग्रेस से भी रहा नाता
गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी ममदोट इलाके के स्थानीय आप कार्यकर्ता/नेता थे। उनके पिता बलकार सिंह पूर्व कांग्रेस नेता रहे हैं। वे स्थानीय राजनीति में सक्रिय थे। फिरोजपुर के एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने पुष्टि की कि आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। उन्होंने कहा, “दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद था। चुनाव संबंधी रंजिश जांच का एक महत्वपूर्ण एंगल है। हम जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे।”

हिस्ट्रीशीटर है मुख्य आरोपी
एसएसपी ने यह भी बताया कि मुख्य आरोपी का आपराधिक बैकग्राउंड है और वह गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। डीएसपी फिरोजपुर रूरल करण कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और भारी पुलिस बल के साथ जांच शुरू की। इस हमले में किसी गैंग के शामिल होने की बात भी कही जा रही है, लेकिन पुलिस फिलहाल व्यक्तिगत दुश्मनी और चुनावी रंजिश पर फोकस कर रही है। पुलिस की जांच जारी है। अब तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply