अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Buduan Crime: चोरों ने चार घरों को बनाया निशाना, नकदी-जेवर चोरी; ताबड़तोड़ वारदात से ग्रामीणों में दहशत

On: November 19, 2026 5:02 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Buduan Crime: चोरों ने चार घरों को बनाया निशाना, नकदी-जेवर चोरी; ताबड़तोड़ वारदात से ग्रामीणों में दहशत

बदायूं। फैजगंज थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं।चोरों ने बुधवार रात ग्राम दासपुर में चार घरों को निशाना बनाया।ग्रामीणों के मुताबिक,क्षेत्र में चोर खासतौर पर बंद मकानों को ही निशाना बना रहे हैं।इस बार भी चोरों ने तीन बंद मकानों की दीवार में सेंध लगाकर व दरवाजों के ताले-कुंडे तोड़कर चोरी की,जबकि एक अन्य घर में सो रहे परिवार का दरवाजा बाहर से बंद कर वारदात को अंजाम दे दिया।

ग्राम दासपुर निवासी महेश चंद,वीरेश कुमार, छोटेलाल और उमेशपाल के घरों में चोरी हुई है।इनमें छोटेलाल और उमेशपाल बाहर रहकर मजदूरी करते हैं, जिससे उनके मकान बंद थे।रात में घुसे चोरों ने कमरों में रखी अलमारी व संदूक खंगाल डाले।कपड़े व घरेलू सामान फर्श पर बिखेर दिया।चोर घरों से नकदी और सोने-चांदी के जेवर समेट ले गए।

पीड़ित वीरेश कुमार ने बताया कि उनके मकान में दो कमरे हैं और रात में वह परिवार के साथ बराबर वाले कमरे में सो रहे थे।चोरों ने उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और दूसरे कमरे की अलमारी से सामान समेट ले गए।सुबह करीब पांच बजे जब परिवार की आंख खुली तो दरवाजा बाहर से बंद मिला।इस पर वीरेश ने अपने भाई को फोन किया,जिन्होंने आकर दरवाजा खोला,तब चोरी की जानकारी हुई।

ग्रामीणों में दहशत:-पीड़ितों ने अपने-अपने घरों से चोरी हुए सामान की सूची बनाकर पुलिस को देने की बात कही है।एक दिन के अंतराल पर दो किलोमीटर के दायरे में लगातार हुई चोरी की वारदात से ग्रामीणों में आक्रोश और दहशत का माहौल है।इधर,सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।घटनाओं के खुलासे के लिए टीम लगाई गई है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment