कीटनाशक पीकर डीएम कार्यालय पहुंचने वाले जितेश को पुलिस ने भेजा जेल..
पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी कीटनाशक पदार्थ पीकर पहुंचा था डीएम कार्यालय
बदायूं।कीटनाशक पीकर डीएम कार्यालय पहुंचे दुष्कर्म के आरोपी जितेश गुप्ता पर अब सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज करने के बाद शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया।जहां से पुलिस अभिरक्षा में उसे जेल भेजा गया।कार्रवाई से बचने के लिए दुष्कर्म के आरोपी ने मंगलवार को कीटनाशक पी लिया और डीएम कार्यालय में शिकायती पत्र लेकर पहुंच गया।उसकी हालत बिगड़ी तो कर्मचारियों ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया था।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

