अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

वार्ता और विश्वासघात साथ नहीं, पीएम मोदी का स्पष्ट संदेश : Jeevesh Mishra

On: May 13, 2025 6:07 PM
Follow Us:
Jeevesh Mishra
---Advertisement---

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार रात को राष्ट्र के नाम अपना संबोधन दिया, इस पर बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री Jeevesh Mishra ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का वक्तव्य अत्यंत स्पष्ट और सशक्त था।

सभी न्यायाधीश अपनी संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक करें… Chief Justice Sanjeev Khanna ने दिया आदेश

Jeevesh Mishra ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में यह साफ कर दिया है कि वार्ता और विश्वासघात एक साथ नहीं चल सकते। प्रधानमंत्री ने सेना के शौर्य, पराक्रम और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में आतंकवादियों के सफाए की बात विस्तार से समझाई। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 22 से 25 मिनट के संबोधन में देश को भरोसा दिलाया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ पूरी मजबूती से खड़ा है।

Jeevesh Mishra ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने वक्तव्य में इस बात को स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ स्थगित किया गया है, समाप्त नहीं हुआ है। इसके अलावा, पाकिस्तान से अगर भविष्य में कोई बातचीत होगी तो वह भारत की शर्तों पर होगी।

जीवेश मिश्रा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के इस संकल्प से यह संदेश जाता है कि भारत अब आतंकवाद को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं करेगा और उसका मुंहतोड़ जवाब देगा। पीएम मोदी ने यह दृढ़ता से स्पष्ट कर दिया है कि भारत की सुरक्षा और संप्रभुता से कोई समझौता नहीं होगा।

Jeevesh Mishra प्रधानमंत्री के इस संकल्प से यह संदेश जाता है कि भारत अब आतंकवाद को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं करेगा 

वहीं, जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने अपने संदेश में देश के सभी राजनीतिक दलों की एकजुटता, 140 करोड़ देशवासियों की एकता और सैन्य पुरुषार्थ को सलाम किया। उन्होंने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद और वैश्विक आतंक की यूनिवर्सिटी पर करारा प्रहार किया।

प्रधानमंत्री ने साफ संदेश दिया कि भारतीय सेना ने आतंक के अड्डों को ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पाकिस्तान आतंकवाद और टेरर की यूनिवर्सिटी को बढ़ावा देता रहा, तो भारत उनकी नींव हिला देगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply