कचहरी बनी जंग का मैदान: कलक्ट्रेट में वकीलों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, एक का सिर फटा
बदायूं में अधिवक्ताओं के दो गुटों के बीच पुराने विवाद को लेकर सोमवार दोपहर कलेक्ट्रेट परिसर में फिर झगड़ा हो गया।आमने-सामने आने पर कहासुनी होने लगी।इसके बाद मारपीट शुरू हो गई।एक तरफ से डंडे चले तो दूसरी तरफ से बेल्ट।इस दौरान एक अधिवक्ता का सिर फट गया और वह खून से लथपथ हो गया।कलक्ट्रेट परिसर में डीएम कक्ष के पास हुए खूनी संघर्ष से काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं।

वीडियो बनाने पर शुरू हुआ था विवाद:-महिला अधिवक्ता मुसर्रत बानो का कहना है कि वह अपने पति शबाउद्दीन के साथ दोपहर डीएम कार्यालय जा रहे थे।इस दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र के जालंधरी सराय के निवासी अधिवक्ता फहीम और नसीम उनकी वीडियो बनाने लगा।वीडियो का विरोध करने पर मेरे पति के साथ गाली-गलौज करने लगा।पति ने गाली-गलौज करने को मना किया।इसके बाद फहीम ने लाठी डंडों से मारना शुरू कर दिया।जिससे उसके पति शबाउद्दीन को गंभीर चोटें आई है।सारी घटना सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गई।उन्होंने पुलिस से तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि अभी दोनों पक्षों में किसी पक्ष से तहरीर प्राप्त नहीं हुई।प्राप्त होने पर जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

