अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

SDM नें गंगा तटवर्ती क्षेत्रों में ग्रामीणों से भी सतर्क रहने को कहा, बाढ़ संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण

On: August 4, 2026 8:28 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समर इंडिया संवाददाता जावेद चौधरी

हसनपुर। हसनपुर तहसील क्षेत्र में मंगलवार को उपजिलाधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने राजस्व विभाग की टीम के साथ गंगा तटवर्ती एवं बाढ़ संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा व निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गंगा नदी के जलस्तर का जायज़ा लिया और संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से सिरसा गुर्जर की मड़ैया तथा ग्राम गंगानगर पहुंचे। उनके साथ नायब तहसीलदार मनोज कुमार, कानूनगो आरिफ और लेखपाल प्रेम शंकर भी मौजूद रहे। सिरसा गुर्जर की मड़ैया गांव में निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने पाया कि कुछ परिवार गंगा नदी के बेहद करीब रहकर ज़िन्दगी जी रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसे परिवारों को ज़ल्द ही सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कराया जाएगा, ताकि किसी भी संभावित खतरे से उन्हें बचाया जा सके।

इसके बाद प्रशासनिक टीम ने गंगानगर गांव पहुंचकर गंगानगर पुल के पहुंच मार्ग (एप्रोच रोड) का बारीकी से निरीक्षण किया तथा गंगा नदी के जलस्तर का भी अवलोकन किया।
एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि वर्तमान में गंगा नदी का जलस्तर सामान्य है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण है। बावजूद इसके प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है तथा नदी के जलस्तर पर लगातार पेनी नज़र रखी जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply