उझानी पुलिस ने चोरी के नौ मोबाइल के साथ स्कूटी सवार युवक को किया गिरफ्तार
उझानी।कोतवाली पुलिस ने चोरी के नौ मोबाइल फोन के साथ स्कूटी सवार बदायूं निवासी फईम को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि ये मोबाइल फोन उसने कछला कांवड़ मेला और भंडारों में पहुंचे लोगों से चुराए थे।
गिरफ्तार फईम बदायूं सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ऊपरपारा का निवासी है।पुलिस को वह वितरोई मोड़ की ओर जाने वाले रास्ते पर सोमवार अपराह्न करीब एक बजे मिला। फईम ने पुलिस को बताया कि वह मोबाइल फोन बेचने के लिए ग्राहकों के इंतजार में खड़ा था।पुलिस कर्मियों ने बरामद मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबर नोट करने के बाद आरोपी फईम का मेडिकल कराया।पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया।बाद में उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जिनके मोबाइल चोरी हुए हैं, उनके बारे में जानकारी कराई जा रही है।आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

