अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

On: September 16, 2026 7:21 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी

अमरोहा (अतरासी)- शैमफॉर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल में बुधवार को परिचय-प्रतियोगिता और एक्स्टेम्पोर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा एलकेजी से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों ने परिचय-प्रतियोगिता में अंग्रेजी भाषा में अपना परिचय देकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने कविता पाठ भी किया।

प्रतियोगिता शिक्षिका एवं कोआर्डिनेटर परवीन के निर्देशन में हुई। वहीं कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों ने एक्स्टेम्पोर प्रतियोगिता में दिए गए विषयों पर अंग्रेजी में अपने विचार प्रस्तुत किए।

विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास और ज्ञान का परिचय देते हुए सभी को प्रभावित किया। प्रधानाचार्य नरेंद्र पाठक ने बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को आगामी गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यालय की मैनेजमेंट से वर्षा औलख, शिक्षिका अलका, परवीन समेत समस्त शिक्षण स्टाफ मौजूद रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply