अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूं: कोर्ट से केस की फाइल लेकर भागने के मामले में दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

On: September 16, 2026 6:06 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूं: कोर्ट से केस की फाइल लेकर भागने के मामले में दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

बदायूं।सदर तहसील में एसडीएम न्यायिक कोर्ट से जमीन से जुड़े मामले में फैसला पक्ष में नहीं आने पर केस की फाइल लेकर भागने के प्रकरण में दस दिन के बाद दो आरोपी युवकों के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।पुलिस ने एसडीएम न्यायिक के पेशकार सुरेंद्र कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।वहीं, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर ने घटना के संबंध में पेशकार को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।

डीएम अवनीश सिंह ने सोमवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर साई आश्रित शाखमुरी से पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिया था। इसके बाद मंगलवार को एसडीएम न्यायिक के पेशकार सुरेंद्र कुमार ने कोतवाली पुलिस में तहरीर दी। कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया है कि दो सितंबर को जमीन के बंटवारे और मालिकाना हक को लेकर एसडीएम न्यायिक कोर्ट से फैसला आया था।

पांच सितंबर को आए थे आरोपी:-उप्र राजस्व राजस्व संहिता साबिर हुसैन आदि बनाम बख्तरी ग्राम फुलवाए मजरा खेड़ा बुजुर्ग केस में फैसला आने के बाद इसे राजस्व पोर्टल पर अपलोड कर दिया। पांच सितंबर को पत्रावली को देखने के लिए अकीन उद्दीन पुत्र सहाबुद्दीन व मुईनउद्दीन पुत्र अंसार उद्दीन निवासी ग्राम हुसैनपुर करौतिया थाना कुंवरगांव मय अधिवक्ता न्यायालय आए थे।पत्रावली में आदेश देखकर चले गए। इनके विरुद्ध आदेश हुआ था। पांच सितंबर को ही पत्रावली देखने पर मालूम हुआ कि आदेश पत्रावली में नहीं है।न्यायालय में काफी तलाशने पर आदेश नहीं मिला। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उक्त आदेश कहीं गुम हो गया या दोनों व्यक्ति चोरी से पत्रावली से आदेश निकालकर अपने साथ ले गए।बताते हैं कि इस प्रकरण में एक पक्ष की महिला की मौत होने के बाद दूसरी महिला को उस नाम से अंकित कर धोखाधड़ी और गैर कानूनी तरीके से जमीन पर अपना हक जताने को लेकर दोनों पक्षों ने वाद दायर किया था।

छीनकर ले जाने की चर्चा, चोरी में लिखाई रिपोर्ट:-एसडीएम न्यायिक कोर्ट से आरोपियों के आदेश की कॉपी पेशकार के हाथ से छीनकर ले जाने की चर्चा हैइस मामले को तीन-चार दिन पेशकार ने भी उच्चाधिकारियों से छिपाया था। यदि दूसरा पक्ष तत्कालीन एसडीएम राजेश कुमार के पास शिकायत नहीं करता तो मामला दबा ही रहता।अब पेशकार ने चोरी में मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में लिखी गई भाषा में दोनों युवकों पर सीधे तौर पर आदेश ले जाने का आरोप भी नहीं लगाया गया है।एसडीएम सदर साई आश्रित शाखमुरी ने बताया कि दोनों आरोपी युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।पेशकार को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply