अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सहसवान में दबंगों के हौसले बुलंद, पीड़ित की जमीन पर दिन-दहाड़े कब्जा करने का आरोप

On: September 16, 2026 6:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---

सहसवान में दबंगों के हौसले बुलंद, पीड़ित की जमीन पर दिन-दहाड़े कब्जा करने का आरोप

थाने के चक्कर काट रहा पीड़ित परिवार

सहसवान(बदायूं ) कोतवाली क्षेत्र के ठीक पीछे स्थित ईसापुर नवादा पेट्रोल पंप के पास में दबंगई का बड़ा मामला सामने आया है।
पीड़ित परिजन रमजानी उर्फ बानो पत्नी शमशाद, इरशाद अली, शाने अली,जाने अली, इरफान अली ने आरोप लगाया है कि उनकी निजी जमीन गाटा संख्या 10मि/0.240 पर विपक्षी शाहिद,शराफत हुसैन,अशफाक हुसैन, मुन्नी चौधरी,इरशाद अहमद,ताहिर उद्दीन, रिहान उद्दीन,शादान उर्फ छोटी हनी और शादाब ने जबरन कब्जा कर पक्का निर्माण शुरू कर दिया है।
पीड़ितों का कहना है कि उनकी जमीन पर रातों-रात ईंट,मौरंग, सीमेंट गिराकर दिन-दहाड़े लेंटर डाला जा रहा है।विरोध करने पर खुलेआम धमकी दी जा रही है कि चाहे लाशें बिछ जाएं,कब्जा करके रहेंगे।
पीड़ित परिवार पिछले कई दिनों से इंसाफ के लिए थाने के चक्कर काट रहा है। थाने में प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे दबंगों के हौसले और बढ़ गए हैं।
पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक सहसवान से मांग की है कि उसकी जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाए और अवैध निर्माण कर रहे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर निर्माण को तुरंत रोका जाए।अब सवाल ये है कि आखिर पुलिस कब जागेगी और पीड़ित को इंसाफ कब मिलेगा।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply