बदायूं बवाल: पथराव करने वालों पर बड़ी कार्रवाई, दो मामले दर्ज, 32 आरोपी नामजद, आठ गिरफ्तार
बदायूं।जिले के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव राजा की सीकरी में बिना अनुमति ग्राम समाज की भूमि पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित लगाने के दौरान पुलिस-प्रशासन के अफसरों पर पथराव करने और उनकी गाड़ियां तोड़ने के आरोप में 32 ग्रामीणों को नामजद किया गया है।अन्य अज्ञात महिला-पुरुषों के विरुद्ध भी रिपोर्ट लिखी गई है।इंस्पेक्टर फैजगंज बेहटा की ओर से आरोपियों के विरुद्ध 12 संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है।इनमें से आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।गांव पुलिस और पीएसी तैनात है।अफसरों ने गांव में भ्रमण कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

ये आरोपी हुए नामजद:-
अफसरों ने किया भ्रमण:-
प्रतिमा लगाने को लेकर हुआ था बवाल:-
सुबह ही जुटा ली थीं ईंट-पत्थर, अंधेरा छाते ही कर दिया पथराव:-
एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि गांव राजा की सीकरी में कुछ लोगों ने ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करने की नीयत से आंबेडकर प्रतिमा रख दी थी।स्थानीय पुलिस प्रशासन ने उन्हें समझाने का प्रयास किया।इसके बाद शाम सात बजे ग्रामीणों ने अफसरों और पुलिसकर्मियों ने पथराव कर दिया।मामले में अभी तक दो मामले दर्ज किए हैं। बलवा और तोड़फोड़ का मामला पुलिस की ओर से दर्ज किया गया।ग्राम प्रशासक ने सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने का मामला दर्ज कराया है। अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।
ग्राम पंचायत राजा की सीकरी की प्रशासक ज्योति की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी मान सिंह, मेघ सिंह, जय सिंह, और चमन के विरुद्ध आपराधिक साजिश रचने, गलत तरीके से ग्राम समाज की भूमि पर प्रवेश करने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने आदि के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।रिपोर्ट में प्रशासक की ओर से बताया गया है कि ग्राम सीकरी में खसरा संख्या 2773/.209 हेक्टेयर सार्वजनिक उपयोग की सुरक्षित खलियान भूमि है। मंगलवार सुबह 6.30 बजे मान सिंह,जय सिंह, मेघ सिंह व चमन आदि ने अनेक अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर ग्राम समाज की सुरक्षित श्रेणी की बेशकीमती भूमि पर जबरदस्ती प्रतिमा रखकर अन्य ग्रामवासियों को उकसा कर स्थाई कर लिया। इन्होंने सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाई।बलपूर्वक कब्जा किया गया। इन आरोपियों का सहयोग करने वालों में 10 अन्य व्यक्ति भी शामिल थे।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

