अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun News: प्रधान के भाई को गोली मारने बाले दो आरोपी गिरफ्तार, 25-25 हजार रुपये का घोषित था इनाम

On: February 18, 2026 8:22 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Badaun News: प्रधान के भाई को गोली मारने बाले दो आरोपी गिरफ्तार, 25-25 हजार रुपये का घोषित था इनाम

बदायूं के कुंवरपुर थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनामी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।बुधवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। दोनों पर उर्स के दौरान बवाल करने और प्रधान के भाई को गोली मारने का आरोप है।इस मामले में सात नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। थाना कुवंरगांव क्षेत्र के गांव खासपुर में पांच दिसंबर 2025 रात उर्स में कव्वाली के दौरान दो पक्षों के लोग भिड़ गए थे।जिससे बवाल हो गया था। पुलिस के सामने दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।कुर्सियां चलीं और फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई थी।गोली लगने से प्रधान का भाई घायल हुआ था।पुलिस ने मौके से ही 14 लोगों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जेल भेज दिया था।

कव्वाली में मौजूद थे दोनों पक्ष के लोग:-गांव खासपुर में दोनों पक्षों में पहले से रंजिश चल रही थी। इनके बीच पहले भी फायरिंग व मारपीट हो चुकी थी। उर्स में हो रही कव्वाली में प्रधान पक्ष व आरोपी पक्ष के लोग मौजूद थे। आरोपी पक्ष के लोग कव्वाली में रुपये लुटाने लगे। प्रधान पक्ष के लोगों पर तंज कसते हुए रुपये उनकी तरफ फेंके। इसके बाद दोनों पक्षों के युवकों में मारपीट हो गई और कुर्सियां चलने लगीं।फायरिंग भी हुई।जिससे भगदड़ मच गई और कई लोग गिरकर घायल हुए।एक गोली प्रधान सगीर अहमद के भाई शाहिद आलम को लगी।आरोपी मुस्लिम व राहगीर घटना के बाद से ही भागे हुए थे।एसएसपी ने उन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था।आज बुधवार को थाना पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।

इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई थी रिपोर्ट:‌-प्रधान सगीर अहमद की तहरीर पर पुलिस ने खुर्शीद, शारिफ, नन्हे, रहागीर, मुस्लिम, विकार, स्वाले के अलावा अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास,बलवा,मारपीट समेत आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

इन आरोपियों को भेजा गया था जेल:-पुलिस ने गांव खसपुर के रहने वाले अरमान, शारिक, शवाब, आफताब, मोहम्मद शावेज, शारिक, महताब, मुशीर व गांव लाही फरीदपुर के रहने वाले तारिक, विकार, बनेई निवासी आकिब, दिगुरैया निवासी आमीर, हुसैनपुर निवासी हसनैन, आरिफपुर नवादा निवासी अमजद हसन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।जहां से इन्हें जेल भेजा गया है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!