अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun News: एसएसपी ने पुलिस विभाग में किया फेरबदल…दरोगा समेत 33 पुलिस कर्मी इधर से उधर

On: February 18, 2026 11:34 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Badaun News: एसएसपी ने पुलिस विभाग में किया फेरबदल…दरोगा समेत 33 पुलिस कर्मी इधर से उधर

बदायूं।एसएसपी ने पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं।सोमवार देर रात 33 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया। इनमें इंस्पेक्टर से लेकर सिपाही स्तर तक के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। कुछ पूर्व में जारी तबादला आदेश निरस्त भी किए गए हैं।

इस कार्रवाई में इंस्पेक्टर अजयपाल सिंह को अपराध शाखा से प्रभारी यूपी-112 बनाया गया है। उप-निरीक्षक (एसआई) विनोद कुमार को चौकी कछला नाका थाना उझानी से चौकी दहगवां थाना जरीफनगर भेजा गया है। एसआई जितेंद्र सिंह को चौकी कछला घाट से चौकी कछला नाका की जिम्मेदारी दी गई है।एसआई विक्रम कुमार को पुलिस लाइन से थाना मुजरिया, एसआई गौरव द्विवेदी को जनशिकायत प्रकोष्ठ से विशेष जांच प्रकोष्ठ और एसआई अरुण कुमार को विशेष जांच प्रकोष्ठ से थाना अलापुर स्थानांतरित किया गया है। एसआई हरिपाल को यूपी-112 से थाना उसहैत में तैनात किया गया है। एसआई संजीव कुमार शर्मा और एसआई मोहम्मद अय्यूब को यूपी-112 से पुलिस लाइन भेजा गया है।एसआई राजीव कुमार का पूर्व में जारी स्थानांतरण आदेश निरस्त करते हुए उन्हें थाना फैंजगंज बेहटा में ही तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। हेड कांस्टेबल स्तर पर श्रीप्रकाश को थाना जरीफनगर से बिनावर, सत्येंद्र पाल को पुलिस लाइन से यातायात शाखा, मुन्ना कुमार को पुलिस लाइन से न्यायालय सुरक्षा और पंकज कुमार को थाना बिल्सी से पुलिस लाइन भेजा गया है।

सिपाही स्तर पर शशि रावत को उझानी से पुलिस लाइन, कुसुम को उसहैत से बिनावर, पप्पू कुमार को उसहैत कार्यालय से यूपी-112, रामजी को यूपी-112 से उझानी, प्रमोद यादव को यूपी-112 से कादरचौक, अंजू यादव को फैंजगंज बेहटा से सिविल लाइन, लाला सिंह को जरीफनगर से वजीरगंज कार्यालय भेजा गया गया है।इसके अलावा सौरभ धीमान को पुलिस लाइन से अभियोजन कार्यालय, कृष्ण कुमार को पुलिस लाइन से फिंगर प्रिंट यूनिट, राघव राणा को पुलिस लाइन से फील्ड यूनिट, पवन कुमार को पुलिस लाइन से क्षेत्राधिकारी दातागंज कार्यालय भेजा गया है।इसके अलावा धर्मेंद्र कुमार को यूपी-112 से सिविल लाइन और चंदन सिंह को उसावां से कोतवाली भेजा गया है।इसके अतिरिक्त, कुछ अन्य पूर्व आदेश भी निरस्त किए गए हैं और संबंधित पुलिसकर्मियों को उनके यथास्थान पर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply