अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun News: बदायूं में तेज रफ्तार कार ने बरपाया कहर, चार बाइकों को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

On: February 16, 2026 8:14 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Badaun News: बदायूं में तेज रफ्तार कार ने बरपाया कहर, चार बाइकों को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

बदायूं।शहर के नजदीक बहेड़ी मोड़ पर रविवार शाम एक बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद भागते समय कार चालक ने बिजनौर हाईवे पर रोशननगर और फिर लउआ में भी बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। चार बाइकों को टक्कर लगने से तीन लोगों की जान चली गई। 12 किमी के रास्ते में इस सीरियल एक्सीडेंट में दो लोग घायल हुए। हादसे के बाद कार चालक भाग निकला|

सफेद रंग की इस बेकाबू कार से पहला हादसा बहेड़ी मोड़ पर पांच बजे हुआ। घायल बाइक सवार की परवाह न करते हुए अपने को बचाने के लिए कार चालक वहां से भाग खड़ा हुआ।बिल्सी की ओर और तेजी से भागी कार सात किमी आगे रोशननगर मोड़ पर पहुंची तो बाइक सवार बरामय खेड़ा के बदलू (56 वर्ष) को चपेट में ले लिया। हादसे में बदलू की मौत हो गई, जबकि शान मोहम्मद घायल हो गए। रोशननगर से कार दौड़ाई तो पांच किमी आगे लउआ के पास एक और बाइक निशाना बनी।उस पर सवार दोनों लोग उछलकर गिरे। करतौली गांव निवासी मुकेश (30 वर्ष) की मौत हो गई और साथ बैंठे बहनोई मदन लाल गंभीर रूप से घायल गए। वहीं मार्ग से गुजर रहे लउआ के ही रहने वाले प्रमोद के पुत्र विशाल की भी बाइक इस कार की चपेट में आ गई। टक्कर से विशाल (22 वर्ष) की भी मौत हो गई।सीओ उझानी डॉ. देवेंद्र कुमार ने कहा कि कार चालक की तलाश कराई जा रही है।सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

इंतजार करती रही बिल्सी पुलिस, कार चालक भागा:-बहेड़ी मोड़ पर हादसे का पता लगने पर कोतवाली पुलिस ने बिल्सी थाने को सूचना दी।बताया गया कि बाइक चालक को टक्कर मारने के बाद सफेद रंग की कार तेजी से बदायूं से बिल्सी की ओर जा रही है। इसके बाद बिल्सी पुलिस बदायूंं रोड पर पहुंची और कार आने का इंतजार करने लगी।बीच में ही उसी कार से और हादसे हो गए और कार बिल्सी तक पहुंची ही नहीं। चालक किसी गांव के रास्ते से भाग गया।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply