अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Saif Ali Khan पर हमला मामले में नया अपडेट, बंगाल से महिला गिरफ्तार

On: January 28, 2025 11:45 AM
Follow Us:
New update in Saif Ali Khan attack case, woman arrested from Bengal
---Advertisement---

कोलकाता- बालीवुड अभिनेता Saif Ali Khan पर हुए हमले को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में पता चला है कि हमले के लिए मुंबई में पूर्व में गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशी नागरिक द्वारा इस्तेमाल किया गया सिम महिला के नाम पर पंजीकृत था।
दरअसल, मुंबई पुलिस की दो सदस्यीय टीम बंगाल पहुंची और Saif Ali Khan पर हमला मामले में जिले के चापड़ा से एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला का नाम खुखुमोनी जहांगीर शेख है और वह गिरफ्तार बांग्लादेशी शरीफुल फकीर की परिचित है। फकीर सिलीगुड़ी के पास भारत-बांग्लादेश सीमा के जरिए अवैध रूप से भारत में घुसा था और इस महिला के संपर्क में आया। महिला बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के अंदुलिया की रहने वाली है। सोमवार को पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले गई है।

 

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए Saif Ali Khan, 5 दिनों बाद पत्नी करीना संग घर लौटे एक्टर

 

 

 

 

 

 

 

मुंबई में सैफ के बांद्रा स्थित उनके घर पर हमलावर ने 16 जनवरी को उन पर चाकू से छह बार वार किया था। सैफ को लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। उन्हें 21 जनवरी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डॉक्टरों ने कहा है कि चाकू का घाव अभिनेता की रीढ़ के पास था। उन्होंने यह भी कहा कि चाकू उनकी रीढ़ की हड्डी से सिर्फ 2 मिमी दूर था। डॉक्टरों ने ये भी कहा कि सैफ की हालत में अब सुधार हो रहा है। उन्हें एक सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी गई है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!