अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan Crime: घरेलू मारपीट में घायल हुई गर्भवती महिला की मायके में हालत बिगड़ी

On: November 5, 2026 5:35 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Sahaswan Crime: घरेलू मारपीट में घायल हुई गर्भवती महिला की मायके में हालत बिगड़ी

परिजन उसे लेकर पहुंचे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिनावर जहां चिकित्सक ने मृत किया घोषित

सहसवान कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को सील करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला मुख्यालय

सहसवान।थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पीतम नगला में दो दिन पूर्व घरेलू विवाद के चलते गर्भवती महिला की मारपीट के दौरान हालत बिगड़ गई जानकारी मिलने पर उसके मायके वाले महिला को अपने घर ले गए जहां हालत बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिनावर ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृतक घोषित कर दिया बिनावर पुलिस ने थाना कोतवाली सहसवान पुलिस को मामले की जानकारी दी तो सहसवान पुलिस थाना बिनावर क्षेत्र की ग्राम भूरीपुर पहुंची जहां गर्भवती महिला की शव को सील करके पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पीतम नगला निवासी मुकेश राजपूत की गर्भवती पत्नी ममता 32 वर्ष से किसी बात पर घरेलू के बाद हो गया।जिसके कारण परिजनों ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई मामले की जानकारी तत्काल थाना बिनावर क्षेत्र के ग्राम भूरीपुर उसके मायके वालो को दी गई।जानकारी मिलते ही ममता के मायके वाले तत्काल ग्राम पहुंच गए।और गंभीर हालत में ममता को अपने साथ ले गए।
बताया जाता है कि परिजनो ने उसे राजकीय मेडिकल में दिखाया जहां उसे बाहर ले जाने की सलाह दी गई इसी बीच गर्भवती ममता की हालत बिगड़ गई उसे परिजन तत्काल लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।गर्भवती ममता अपने पीछे दो बच्चे अबोध छोड़ गई है।ग्रामीणों के मुताबिक उसकी शादी 6-7 वर्ष पूर्व हुई थी घटना से परिवार में हड़कंप मचा हुआ है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply