Zarifnagar Crime: बच्चों को शौंच कराते समय बाइक सवार दो झपट्टेमार मोबाइल छीनकर भागे
पीड़ित ने अज्ञात झपट्टेमार के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज
सहसवान। थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम उस्मानपुर में क्षेत्र के ग्राम हसनपुर टप्पा वैश्य निवासी अवधेश पुत्र गंगा सिंह ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अपनी पत्नी सोमवती के साथ बहादुर नगर एटा से जात करके वापस घर को जा रहा था की इसी बीच ग्राम उस्मानपुर में उसके बच्चे को शौच आ गई वह बच्चों को सच करने लगा की इसी बीच दिल्ली नंबर की आई एक बाइक पर सवार दो लोगों ने झपट्टा मारकर मेरा मोबाइल छीनकर भाग गए मैंने उनका काफी दूर तक दौड़कर पीछा किया परंतु वह भागने में सफल हो गए।
अवधेश के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अज्ञात झपट्टामार के विरुद्ध अपराध संख्या 306 धारा 304/2 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

