Budaun Crime: प्रेम-प्रसंग में खूनी खेल: कोर्ट में बेटी ने बदला बयान, बौखलाए पिता ने प्रेमी के ताऊ को उतारा मौंत के घाट
बदायूं। प्रेम-प्रसंग के चलते सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है।प्रेमिका के पिता ने बेटों के साथ मिलकर प्रेमी के ताऊ की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी।घटना के बाद पुलिस ने युवती के पिता को गिरफ्तार कर लिया है,जबकि उसके भाई फरार हैं।पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव गुरगांव का अमन पिछले साल अक्टूबर में पड़ोस में रहने वाली युवती को अपने साथ ले गया था।
युवती के परिजनों ने अमन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।तभी से पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। बुधवार रात पुलिस दोनों को नोएडा से पकड़कर बदायूं लाई।थाने में परिजन ने युवती को समझाकर अपने साथ ले जाने का प्रयास किया,लेकिन वह उनके साथ जाने को तैयार नहीं हुई।कल गुरुवार को पुलिस ने युवती के न्यायालय में बयान दर्ज कराए थे।बताते हैं कि युवती ने कोर्ट में अपने घर वालों के पक्ष में बयान नहीं दिए।इससे बौखलाए युवती के पिता ने अपने बेटों के साथ मिलकर अमन के ताऊ 45 वर्षीय अवधेश घर के बाहर सफाई करते समय घेरकर कुल्हाड़ी और फावड़े से हमला कर हत्या कर दी।

युवती के पिता ने बेटों के साथ मिलकर बोला था हमला:-थाने पहुंचने पर युवती के परिजनों ने उसे समझाकर अपने साथ ले जाने का प्रयास किया, लेकिन वह तैयार नहीं हुई।कल गुरुवार को पुलिस ने न्यायालय में उसके बयान दर्ज कराए।आरोप है कि इसी घटनाक्रम से नाराज युवती के पिता ने अपने बेटों के साथ मिलकर अमन के परिवार पर हमला कर दिया।अमन के ताऊ अवधेश 45 वर्ष पुत्र गंगाराम प्लाट की साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने उन पर फावड़े से हमला कर दिया।सिर पर कई वार किए जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई हैं।इस संबंध में एसएसपी अंकिता शर्मा का कहना है कि प्रेम प्रसंग में युवक के ताऊ की हत्या की गई है।मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 
