Sahaswan Crime: पशुशाला में पशुओं को चारा डालने गई महिला को रंजिश के चलते मारपीट कर किया घायल
हमलावरों से बचाने पहुंचे भाई एवं पत्नी को भी मारपीट गाली-गलौज देकर जान से मार देने की थी धमकी
सहसवान।थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इस्माइलपुर गौसपुर निवासी मनोज पुत्र सुखदेवी ने थाना पुलिस के लिए प्रार्थना पत्र में बताया की उसकी मां का पूरनं वती अपनी पशु शाला में पशुओं को चारा डालने गई थी अकेला देखकर ग्राम के ही पप्पू, कन्हैया ,सत्यपाल पुत्रगण मोतीराम पुष्पेंद्र पुत्र पप्पू ने मेरी माता को अकेला देखकर मेरी माता को गाली-गलौज करना प्रारंभ कर दी उसका मेरी माता ने विरोध किया तो उपरोक्त लोगों ने लाठी-डंडे एवं घातक हथियारों से हमला कर घायल कर दिया माता द्वारा शोर मचाए जाने पर मेरी पत्नी शीला एवं भाई सेवाराम तत्काल मौके पर पहुंचा तो उपरोक्त लोगों ने उन्हें भी मारपीट कर दिया तथा जान से मार देने की जिंदगी देखकर हमलावर भाग गए।
पुलिस ने मामला दर्ज का सभी घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी

