अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Budaun News: विभिन्न राज्यों में आठ साल से कारतूसों की तस्करी कर रहा था अफीफुद्दीन, गन हाउस सील, रिपोर्ट दर्ज

On: November 5, 2026 1:54 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Budaun News: विभिन्न राज्यों में आठ साल से कारतूसों की तस्करी कर रहा था अफीफुद्दीन, गन हाउस सील, रिपोर्ट दर्ज

बदायूं। हरियाणा के रोहतक जिले में 25 हजार कारतूसों के साथ अवैध तस्करी में गिरफ्तार बदायूं गन हाउस का संचालक अफीफुद्दीन उर्फ बॉबी उर्फ मुन्ना खान गिरोह बनाकर करीब आठ साल से कारतूसों की तस्करी विभिन्न राज्यों में कर रहा था।उसने अपने गिरोह में दो ड्राइवर आसिम रईस और अरबाज अली के अलावा मैकेनिक सबलू खान और परिचित युवती जीनत को भी शामिल कर रखा था।वहीं आरोपी अफीफुद्दीन के घर से बरामद हुए कारतूसों,रायफल व पौनिया के बरामद होने के मामले में सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज किया गया है। इसके साथ गन हाउस भी सील कर दिया गया।

सिविल लाइंस थाना और अन्य खुफिया एजेंसियों की छानबीन में सामने आया है कि रोहतक एसटीएफ ने जिन दो गाड़ियों से 25 हजार कारतूस बरामद किए थे उनमें एक कार अरबाज अली और दूसरी आसिम रईस चला रहा था।दोनों की गिरफ्तारी के बाद बदायूं गनहाउस संचालक की संलिप्तता सामने आई थी।गहनता से जांच में गन हाउस संचालक के साथ काम करने वालों के नाम सामने आए।अफीफुद्दीन ने अवैध कारोबार को संचालित करने के लिए परिचितों को साथ जोड़कर पूरा नेटवर्क खड़ा किया था।

गनहाउस का स्टॉक दुरुस्त रख बाहर से करता था कारतूसों की तस्करी:-अफीफुद्दीन उर्फ बॉबी ने पुलिस और जांच एजेंसियों को चकमा देने के लिए अलग तरीका अपना रखा था।वह अपने गनहाउस के अभिलेखों और स्टॉक का हिसाब दुरुस्त रखता था,जबकि दूसरे स्थानों से कारतूसों की खरीद-फरोख्त और तस्करी करता था। इससे गनहाउस के नियमित स्टॉक में गड़बड़ी सामने नहीं आती थी।मंगलवार को छापेमारी के दौरान दो असलहों के साथ जिंदा और खोखा कारतूस बरामद हुए थे।
64 साल से संचालित है बदायूं गन हाउस:-पुलिस सूत्रों के अनुसार,अफीफुद्दीन उर्फ बॉबी के बदायूं गन हाउस 1962 का है।वर्तमान में गनहाउस का लाइसेंस आरोपी के नाम पर ही है।शुरुआत में बॉबी के दादा के नाम पर गनहाउस का लाइसेंस था।उनके बाद गनहाउस का लाइसेंस बॉबी के पिता रहीशउद्दीन के नाम पर आया।अब लाइसेंस अफीफुद्दीन उर्फ बॉबी के नाम पर चल रहा है। 

बदायूं की एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि तस्करी प्रकरण में बदायूं गन हाउस के संचालक के स्थानीय स्तर से जांच कराई जा रही है।पूरे प्रकरण की जांच सीओ सिटी कर रहे हैं।इसमें आरोपियों की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है।गनहाउस के लाइसेंस के निरस्तीकरण की प्रक्रिया के लिए डीएम के स्तर से कार्रवाई की जाएगी।

कारतूस तस्करी की कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस:-कारतूस तस्करी में जेल में बंद अफीफुद्दीन उर्फ बॉबी के नेटवर्क की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस अब उसकी कॉल डिटेल खंगाल रही है।पुलिस उसके मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकलवाकर यह पता लगाने में जुटी है कि वह किन-किन लोगों के संपर्क में था और किन स्थानों पर उसकी लगातार बातचीत होती थी।

पुलिस ने पांच घंटे बाद घर और गनहाउस पर दिखाई छापेमारी:-अवैध कारतूस तस्करी मामले में गन हाउस संचालक अफीफउद्दीन उर्फ बॉबी के घर छापेमारी मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू हो गई थी,लेकिन सिविल लाइंस पुलिस ने पांच घंटे के बाद शाम 4:26 मिनट पर छापेमारी दिखाई है।इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।सिविल लाइंस थाने में दर्ज केस की फर्द बरामदगी के मुताबिक,प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने रपट संख्या 62 में शाम 4 बजका 26 मिनट पर थाने से गश्त और अपराध नियंत्रण के लिए रवाना होना दर्शाया है।इसके बाद रोडवेज चौकी के पास हरियाणा एसटीएफ यूनिट बहादुरगढ़ के पीएसआई शशि कुमार से मुलाकात होना दर्ज किया गया।
फर्द में दर्शाए घटनाक्रम के अनुसार,इसके बाद सर्च वारंट लेकर आरोपी के घर तलाशी की कार्रवाई की गई और शाम करीब छह बजे बरामदगी दिखाई गई। वहीं, स्थानीय स्तर पर सामने आए घटनाक्रम के मुताबिक,पुलिस और एसटीएफ की टीम सुबह करीब 11 बजे से ही मौके पर मौजूद थी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply