अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun News in Hindi:दूसरा निकाह करना युवक को पड़ा भारी,पीछे से आई पत्नी ने कर दिया हंगामा रुकवाई शादी

On: December 19, 2023 6:06 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Badaun News in Hindi दूसरा निकाह करना युवक को पड़ा भारी, पीछे से आई पत्नी ने कर दिया हंगामा रुकवाई शादीकादरचौक में दिल्ली से आई थी बरात, सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को ले आई थानेमहिला अपने पति को दूल्हा बना देखकर भड़क गई उसने हंगामा कर दिया।

 

Badaun News in Hindi लड़की पक्ष ने शादी करने से किया इंकार

कादरचौक। कादरचौक इलाके में बरात लेकर पहुंचे दूल्हे के पीछे उसकी पत्नी भी पहुंच गई। पहले उसने थाना पुलिस को सूचना दी। फिर लड़की वालों के घर जाकर हंगामा कर दिया। इससे बरातियों और घरातियों में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निकाह रुकवा दिया और दोनों पक्षों को थाने ले आई। जब लड़की वालों को दूल्हे की विवाहित होने के बारे में पता चला तो उन्होंने निकाह करने से इन्कार कर दिया। देर रात तक दोनों पक्षों में थाने में पंचायत चलती रही।

 

 

Badaun News in Hindi कल सोमवार रात कादरचौक कस्बे के रहने वाले व्यक्ति की बेटी की दिल्ली से बरात आई थी।

बरात कस्बे में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान दिल्ली निवासी एक महिला थाने पहुंच गई। उसने पुलिस को बताया कि उसका पति यहां दूसरा निकाह करने आया है। उसके दो बच्चे भी हैं। यह कह कर वह लड़की के घर पहुंच गई। यहां निकाह की तैयारियां चल रहीं थीं।

 

 

Badaun News in Hindi महिला अपने पति को दूल्हा बनाकर देखकर भड़क गई।

उसने हंगामा कर दिया। ज्यादा हंगामा होने की सूचना पर एसओ उदयवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने निकाह रुकवा दिया। जब इसके बारे में लड़की वालों को पता चला तो वह हैरान रह गए। उन्हाेंने शादी करने से इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनका जो भी खर्चा हुआ है, वह दिलवाया जाए। मामला ज्यादा गर्म होने पर पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई।
आपको बता दे कि रात तक पंचायत चलती रही। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि युवक शादीशुदा है। दोनों पक्षों के बीच फैसले की बात चल रही है।अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।

Samarindialower

Bajaj की धांसू Bike में मिल रहा Powerful इंजन, जानिए फीचर्स

Bajaj CT 125 X

Maruti की इस ज़बरदस्त SUV ने मार्किट में मचाया धमाल, जानिए फीचर्स

Maruti Suzuki Dzire

Dare to Dream Scheme:डी2डी 2.0 (2020) और डी2डी 3.0 (2021) सफलतापूर्वक आयोजित किए गए

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!