समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी
अमरोहा (हसनपुर) नगर के पूठ रोड (काला शहीद) निवासी शाहजहां (पत्नी अली अहमद सैफी) ने शुक्रवार को कौमी एकता और भाई-बहन के अटूट प्रेम की एक मिसाल पेश की। वर्ष 2000 से चली आ रही अपनी अनूठी परंपरा को कायम रखते हुए, शाहजहां इस वर्ष भी रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अपने भाई मुकेश गुप्ता के निवास स्थान निकट वंश प्लाज़ा हसनपुर पहुँचीं और उन्हें रक्षासूत्र बांधकर दीर्घायु की कामना की।
भाई ने भी राखी बंधवाकर बहन को उपहार और आशीर्वाद स्वरूप स्नेह भेंट किया। दोनों परिवारों में इस अनूठे रिश्ते को लेकर अपार खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर भाई ने कहा कि धर्म और मज़हब से परे यह रिश्ता पिछले वर्षों से लगातार मजबूत हो रहा है। दोनों परिवार प्रतिवर्ष रक्षाबंधन और भैया दूज का त्योहार पूरे हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मिलकर मनाते हैं।

