अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर चर्चा में आया, अखिलेश को 2027 के लिए मिला हनुमान जी का आशीर्वाद!

On: September 22, 2026 10:32 AM
Follow Us:
---Advertisement---

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पोस्टर के जरिए संदेश देने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के दफ्तर के बाहर लगा हुआ एक पोस्टर चर्चा में आ गया है। इसमें भगवान हनुमान को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को आशीर्वाद देते हुए दिखाया गया है। पोस्टर में अखिलेश यादव भगवान हनुमान के सामने हाथ जोड़कर बैठे नजर आ रहे हैं। पोस्टर पर ‘विजय भव: 2027’ लिखा है।

 

पोस्टर में 2027 के लिए जीत का संदेश
पोस्टर के जरिए 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर जीत का संदेश दिया गया है। इसमें भगवान हनुमान के आशीर्वाद के साथ अखिलेश यादव को आगामी चुनाव के लिए शुभकामना दी गई है। उसमें विजय भव: लिखा है यानी कि 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए आशीर्वाद देते हुए दिखाया गया है। यूपी में चुनावी माहौल बनने के साथ अलग-अलग पोस्टरों के जरिए राजनीतिक संदेश सामने आ रहे हैं।

अखिलेश ने 27 हजार वोट का लक्ष्य बताया
इससे पहले रविवार को अखिलेश यादव ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। बैठक के बाद अखिलेश ने कहा था कि सपा हर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी के 27 हजार वोट कम करने के लक्ष्य के साथ काम करेगी। उन्होंने इसे सपा के वोट बढ़ाने की रणनीति के तौर पर भी समझाया। अखिलेश यादव ने कहा था,

‘आज हमने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। हम सभी ने निर्णय लिया है कि उत्तर प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी के 27 हजार वोट कम करने के लिए काम करेंगे। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पार्टी को तकनीक का इस्तेमाल करना होगा और लोगों के घर-घर जाकर उनकी बातें सुननी होंगी।’

लोगों की समस्याएं समझने पर दिया जोर
अखिलेश यादव ने कहा था कि पार्टी कार्यकर्ताओं को लोगों की समस्याओं को समझना होगा और उन्हें न्याय और सम्मान दिलाने की बात करनी होगी। बता दें कि यूपी में चुनावी माहौल धीरे-धीरे गरम होने लगा है और विभिन्न सियासी दलों के नेताओं के द्वारा बयानों का सिलसिला जारी है। उत्तर प्रदेश में अगला विधानसभा चुनाव 2027 की शुरुआत में होने वाला है। 2022 में हुए पिछले विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी और योगी आदित्यनाथ एक बार फिर मुख्यमंत्री बने थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply