अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun News: बदायूं में गोवंशों की मौत के मामले को लेकर शासन की बड़ी कार्यवाई: दो पशु चिकित्साधिकारी निलंबित

On: October 16, 2026 11:57 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Badaun News: बदायूं में गोवंशों की मौत के मामले को लेकर शासन की बड़ी कार्यवाई: दो पशु चिकित्साधिकारी निलंबित

म्याऊं के पशु चिकित्साधिकारी डॉ.ज्ञानवीर सिंह व सलारपुर के पशु चिकित्साधिकारी डॉ.सुमित कुमार साहू  निलंबित 

बदायूं। ब्लॉक म्याऊं के अभिगांव की गोशाला और सलारपुर ब्लॉक के ब्यौर की गोशाला गोवंशों की मौत होने के मामले में डीएम अवनीश की ओर से भेजी गई जांच आख्या पर शासन ने बड़ी कार्रवाई की है।पशुपालन विभाग के अपर मुख्य सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने बृहस्पतिवार को म्याऊं के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ज्ञानवीर सिंह और सलारपुर के पशु चिकित्साधिकारी डॉ.सुमित कुमार साहू को निलंबित कर दिया।साथ ही म्याऊं के बीडीओ राकेश कुमार निराला और सालारपुर के बीडीओ नितिन कुमार के खिलाफ निलंबित व अनुशासनिक कार्रवाई की संस्तुति करते हुए प्रमुख सचिव ग्राम विकास विभाग को चिट्ठी लिखी है।

अपर मुख्य सचिव ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बदायूं (सीवीओ) डॉ. प्रेम सिंह के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कराई है। पशुपालन विभाग के बरेली मंडल के अपर निदेशक ग्रेड-2 डॉ. एमपी सिंह को भी दोषी मानते हुए 15 दिन के भीतर पशुपालन विभाग के निदेशक, प्रशासन एवं विकास को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि लगातार बारिश के बाद 27 सितंबर को अभिगांव और ब्यौर की गोशालाओं में बड़ी संख्या में गोवंशों की मौत हो गई थी।मामला शासन तक पहुंचने के बाद डीएम अवनीश राय ने जांच कराई और तत्काल दोनों ग्राम पंचायतों के सचिवों को निलंबित करने के बाद दोनों चिकित्साधिकारियों को निलंबित करने और सीवीओ के विरुद्ध विभागीय जांच शुरू कराने की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट अपर मुख्य सचिव को भेजी थी।

सीवीओ डॉ. प्रेम सिंह को दानवीर जन कल्याण सेवा समिति का एमओयू निरस्त करने की स्पष्ट संस्तुति करने के बावजूद डीएम को संबंधित पत्रावली उपलब्ध नहीं कराने में लापरवाह माना है।इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।गो आश्रय स्थलों और संरक्षित गोवंशों की देखभाल पर उच्च स्तर से बार-बार निर्देश देने के बावजूद अपेक्षित ध्यान नहीं दिया।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply