अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

हसनपुर में लाखों का सामान लेकर रफू चक्कर हुए चोर

On: September 21, 2026 8:42 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी

हसनपुर कोतवाली नगर के मोहल्ला कायस्थान में चोरों ने एक मकान के रोशनदान का जाल तोड़कर घर में रखी नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। पीड़ित के मुताबिक, चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये है. घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

मोहल्ला कायस्थान निवासी निसार पुत्र मुस्ताक अहमद सिलाई का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी का डायलिसिस चल रहा है। एक सितंबर को वह पत्नी को इलाज के लिए मुरादाबाद के विवेकानंद हॉस्पिटल ले गए थे। घर की चाबी उन्होंने अपने भतीजे तस्लीम को दे रखी थी।

निसार के मुताबिक, देर रात पत्नी का इलाज कराने के बाद जब वह घर लौटे और मुख्य दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे तो अलमारी खुली मिली। और पता चला कि चोर मकान के रोशनदान का जाल तोड़कर अंदर घुसे थे. इसके बाद चोरों ने अलमारी खोलकर नकदी और जेवरात चुरा लिए और चोर लाखो का सामान लेकर रफुचककर हो गए।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।” इस संबंध में कोतवाल राजेश तिवारी ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply