amroha news संवाददाता आदमपुर समर इंडिया
झटका मशीन, बैटरी, स्टार्टर और ऑपरेटर ले गए चोर; सुबह ट्यूबवेल पहुंचने पर हुई वारदात की जानकारी
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव ओगपुरा में सोमवार रात चोरों ने खेत में बने एक ट्यूबवेल को निशाना बना लिया। चोर विधवा महिला तुलसा पत्नी स्वर्गीय कुंदन सिंह के ट्यूबवेल से झटका मशीन, बैटरी, स्टार्टर और ऑपरेटर समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह ट्यूबवेल पर पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई।
amroha news:सिलेंडर बदलते समय लिकेज से लगी आग, रसोइया गीता के झुलसे हाथ
बताया गया कि सोमवार रात अज्ञात चोर खेतों की ओर पहुंचे और मौका पाकर ट्यूबवेल में घुस गए। चोरों ने वहां लगे बिजली उपकरणों को खंगाला और जरूरी सामान समेटकर फरार हो गए। सुबह ट्यूबवेल पहुंचने पर उपकरण गायब मिले तो पीड़िता को चोरी की जानकारी हुई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों के अनुसार खेतों में आबादी से दूर बने ट्यूबवेल लंबे समय से चोरों के निशाने पर हैं। रात में पुलिस गश्त नहीं होने से चोर आसानी से वारदात कर फरार हो जाते हैं। किसानों ने खेतों में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। थानाध्यक्ष ने चोरी की इस घटना से अनभिज्ञता जताई।

