अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand Weather : बदरीनाथ की चोटियों पर बर्फबारी

On: March 13, 2026 8:52 PM
Follow Us:
Uttarakhand Weather Today
---Advertisement---

Uttarakhand Weather :देहरादून -मार्च की शुरुआत से ही गर्मी उत्तराखंड में अपने तेवर दिखा रही है। भले ही बीते कुछ दिनों में मैदानी इलाकों में बादल छाने और पहाड़ों में कोहरे से बारिश का अनुमान लगाया गया लेकिन ऐसा हुआ नहीं और गर्मी ने दूसरे सप्ताह में ही नए रिकॉर्ड बना दिए।

बृहस्पतिवार को दून के आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री इजाफे के साथ 34.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री बढ़ोतरी के साथ 16.9 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि पर्वतीय क्षेत्र मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान भी सामान्य से आठ डिग्री अधिक के साथ 25.1 डिग्री रहा और न्यूनतम सामान्य से पांच डिग्री बढ़ोतरी के साथ 10.5 डिग्री दर्ज किया गया।

बदरीनाथ की चोटियों पर हुई बर्फबारी
बदरीनाथ धाम की पहाड़ियों पर बृहस्पतिवार को जमकर बर्फबारी हुई। दो दिन पहले भी धाम में बर्फबारी हुई थी। बृहस्पतिवार को जिले में सुबह से मौसम बदला हुआ था। हालांकि निचले इलाकों में बारिश नहीं हुई लेकिन बदरीनाथ की चोटियां बर्फ से सफेद हो गई हैं। बर्फबारी होने से धाम का मौसम खुशनुमा हो गया है। हालांकि धाम में ठंड भी काफी बढ़ गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पौड़ी में बनेगी करीब 300 वाहनों की मल्टीलेवल पार्किंग, शहर की पार्किंग और यातायात समस्या कम होने की उम्मीद

आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0 का समापन: गुंजी से माउंटेन टेरेन बाइकिंग रेस, गीता धामी ने दिखाई हरी झंडी

गैरसैंण में विधानसभा घेराव पर बवाल: UKD-कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन, मेहलचौरी पुल का गेट नदी में फेंका

गैरसैंण में विधानसभा का दो दिवसीय सत्र शुरू: धामी सरकार पेश करेगी ₹7,400 करोड़ का अनुपूरक बजट

Uttarakhand news:महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में 15वीं उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता-2026 का आयोजन

CM dhami के नेतृत्व में आज से भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में विधानसभा सत्र शुरू

Leave a Reply