अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan News: बीते एक वर्ष से टूटे-फूटे स्टेट बैंक मुख्य मार्ग के समाचार पत्र में जनहित समाचार प्रकाशन होने के बाद नगर पालिका की नींद टूटी

On: November 16, 2026 4:31 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Sahaswan News: बीते एक वर्ष से टूटे-फूटे स्टेट बैंक मुख्य मार्ग के समाचार पत्र में जनहित समाचार प्रकाशन होने के बाद नगर पालिका की नींद टूटी

उपरोक्त मार्ग पर नगर पालिका ने सड़क निर्माण कार्य कराया प्रारंभ

सहसवान। बाजार विल्सनगंज से स्टेट बैंक मुख्य शाखा होकर सैफुल्लागंज मोहल्ला जाने वाला मार्ग लगभग एक वर्ष से गड्ढे एवं उबड-खाबड होने के कारण आवागमन में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था जनहित की उपरोक्त समस्या की मांग को समाचार पत्र दैनिक समर इंडिया न्यूज़ पोर्टल में प्राथमिकता के साथ प्रकाशित किया गया प्रशासन के बाद नगर पालिका परिषद सहसवान ने उपरोक्त मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
ज्ञात रहे लगभग एक वर्ष पूर्व सैफुल्लागंज से मुख्य बाजार विल्सनगंज तक एक साइड में नाले का निर्माण किया गया था नाला निर्माण पानी की टंकी पाइपलाइन के चलते उपरोक्त मार्ग का लगभग 80% भाग टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया जिसके कारण उपरोक्त मार्ग पर वाहन से चलना तो दूर पैदल निकलना भी लोगों के लिए जी का जंजाल बनकर रह गया है।

ऐसा नहीं की नगर पालिका द्वारा नगर में सड़कों का जाल ना बिछाया जा रहा हो परंतु उपरोक्त बाजार विल्सन गंज रोडवेज बस स्टेशन के मुख्य द्वार से भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा होकर सैफुल्लागंज तक जाने वाला मार्ग टूटा फूटा एवं खराब होने के कारण लोगों की आवागमन में मुसीबत का सबब बन गया है। उपरोक्त मार्ग पर चार पहिया एवं दो पहिया वाहन चालकों को हर वक्त दुर्घटना का भय सताता रहता है पैदल चलने वालों के लिए तो और भी उपरोक्त मार्ग पर चलना कांटों के समान साबित हो रहा है मार्ग पर 80% गड्ढे होने के कारण लोगों को पैदल चलना भी दूभर हो गया है पैदल चलने वाली राहगीर भी प्रत्येक दिन कोई ना कोई किसी न किसी दुर्घटना का शिकार होता रहता है बात यहीं खत्म नहीं होती वाहनों तथा पैदल चलने वालों के हटो बचो में भी लोग घायल होते रहते हैं।नगर पालिका परिषद द्वारा बीते एक वर्ष से उपरोक्त मार्ग का निर्माण कार्य नहीं कराया जाना और उसकी अनदेखी करना उपरोक्त लोगों के जेहन में सवाल पैदा कर रहा है कि आखिर क्यों नगर पालिका अधिकारियों द्वारा उपरोक्त सड़क के साथ भेदभाव किया जा रहा है।ऐसा नहीं कि उपरोक्त मार्ग से प्रशासन तथा नगर पालिका के आला अफसर का अवागमन न होता हो परंतु उपरोक्त अधिकारी चार पहिया वाहन में बैठकर ऐसे निकल जाते हैं जैसे उन्हें उपरोक्त मार्ग के निर्माण कार्यों में कोई रुचि नहीं है। मात्र इतना ही नहीं उपरोक्त मार्ग पर एक साइड पर बने हुए गहरे नाले में भी प्रत्येक दिन नाला ढका ना होने के कारण बेजुबान पशु एवं लोगों के गिरने का सिलसिला भी जारी है।नगर के संभ्रांत नागरिकों ने नगर पालिका अध्यक्ष से मुख्य बाजार विल्सन गंज से स्टेट बैंक होकर सैफुल्लागंज जाने वाले मार्ग पर शीघ्र से शीघ्र निर्माण कार्य कराए जाने की मांग की है।
दैनिक समर इंडिया न्यूज़ पोर्टल में उपरोक्त समाचार 11 अक्टूबर की अंक में प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया समाचार पत्र में प्रमुखता के साथ छपे समाचार को लेकर नगर पालिका परिषद में मुख्य बाजार विल्सनगंज से भारतीय स्टेट बैंक शाखा के सामने वाले मार्ग पर निर्माण कार्य प्रारंभ कराए जाने को प्राथमिकता देते हुए उपरोक्त मार्ग पर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया निर्माण कार्य प्रारंभ होने से लोगों ने खासकर व्यापारियों ने राहत की सांस ली सड़क का निर्माण कार्य पूरे होते ही मिट्टी धूल एवं गड्ढों से मुक्ति मिल सकेगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Amroha/ Adampur:अमरोहा में पत्नी की हत्या कर खेत में दबाया शव, पति और भांजा गिरफ्तार

Ganga Mela tigri 2026:पावन गंगा तिगरी मेले में जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर ने अधिकारियों के साथ किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण, श्रद्धालुओं से किया संवाद*

Sahaswan News: ग्राहकों के प्रति शाखा प्रबंधक का आचरण खराब, समय से नहीं खुल पा रहे शासन के दिशा निर्देशों के खाते

Buduan News: सदर विधायक की मौजूदगी में शुरू हुआ सड़क सुरक्षा पखवाड़ा, लोगों को दिलाई गई यातायात नियमों की शपथ

Budaun News: पाकिस्तानी मुक्केबाज को धूल चटाकर पैतृक गांव पहुंचे अदनान अहमद, फूल-मालाओं से हुआ स्वागत

Buduan Crime: दोहरा हत्याकांड, अकड़ा था महिला का शव, बच्चे के मुंह से निकल रहे थे झाग

Leave a Comment