Ganga Mela tigri 2026पावन गंगा तिगरी मेले में जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर ने अधिकारियों के साथ किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण, श्रद्धालुओं से किया संवाद*
जावेद चौधरी- समर इंडिया सवाददाता
तिगरी (अमरोहा)। जनपद के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक पावन गंगा तिगरी मेले में जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर ने पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता महेश चन्द्र खड़गवंशी, अमित खड़ंगवंशी, पिन्टू भाट, चमन कसाना एवं संबंधित अधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने अधिकारियों से मेले की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
इसके उपरांत उन्होंने मेला क्षेत्र में पहुंचे श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों एवं दुकानदारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और मेले की व्यवस्थाओं को लेकर बातचीत की। इस दौरान मेले में श्रद्धालुओं की भारी चहल-पहल, धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने लोगों के बीच पहुंचकर मेले की रौनक का आनंद लिया और सभी से आत्मीयता के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि
गंगा तिगरी मेले का धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व बेहद खास है। यहां दूर-दराज के क्षेत्रों से लाखों श्रद्धालु मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाने और पुण्य लाभ प्राप्त करने पहुंचते हैं।

