Buduan News: सदर विधायक की मौजूदगी में शुरू हुआ सड़क सुरक्षा पखवाड़ा, लोगों को दिलाई गई यातायात नियमों की शपथ
बदायूं। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनपद बदायूं में आज 16 नवंबर से 30 नवंबर तक आयोजित किए जा रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ आज माननीय सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता द्वारा किया गया।इस अवसर पर माननीय विधायक ने सड़क सुरक्षा जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा आमजन को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रत्येक नागरिक को यातायात नियमों के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार बनना होगा।

उक्त कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) हरिओम, यात्री/मालकर अधिकारी अभिनव चौधरी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश पाठक,राजकीय इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य नूतन सिंह, यातायात निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा,आर.टी.एम. फॉर सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी की प्रबंधक रिदा खान,अखिल भारतीय उद्योग व्यापार परिषद बदायूं के अध्यक्ष शिवस्वरूप गुप्ता,उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री जवाहर रस्तोगी,जिला संयोजक अरविंद पाल गुप्ता,नगर अध्यक्ष राजीव भारद्वाज,मीडिया प्रभारी संतोष कुमार शर्मा,बस यूनियन के अध्यक्ष ओमकार सिंह,भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अजय मथुरिया के साथ-साथ यातायात पुलिस के कार्मिक, नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य के साथ एन.सी.सी. के कैडेट उपस्थित रहे
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों को मुख्य अतिथि सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया गया।परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस बदायूं द्वारा आमजन से अपील की गई कि यातायात नियमों का पालन करें,

स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।सुरक्षित सड़क, सुरक्षित जीवन — यही हमारा संकल्प। रिपोर्ट-जयकिशन सैनी


