अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan News: ग्राहकों के प्रति शाखा प्रबंधक का आचरण खराब, समय से नहीं खुल पा रहे शासन के दिशा निर्देशों के खाते

On: November 16, 2026 6:07 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Sahaswan News: ग्राहकों के प्रति शाखा प्रबंधक का आचरण खराब, समय से नहीं खुल पा रहे शासन के दिशा निर्देशों के खाते

शिक्षकों एवं खाता धारकों में भारी आक्रोश

सहसवान। बदायूँ-मेरठ मार्ग पर जहाँगीराबाद चौराहे पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में शाखा प्रबंधक के व्यवहार एवं कार्यशैली से नाखुश ग्राहकों और शिक्षकों में रोष व्याप्त है। शाखा के उच्च अधिकारियों से कार्यवाही की मांग की है।
ग्राहकों एवं शिक्षकों ने सहसवान की बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में ग्राहकों के कार्य कई दिन चक्कर लगाने के बाद पूरे नहीं किए जा रहे हैं वहीं शासन से जारी आदेशों के अनुसार परिषदीय विद्यालयों के विद्यालय प्रवंध समिति (एसएनए) स्पर्श खाते समय पर न खुलने के सख्त आदेश है परंतु शाखा प्रबंधक द्वारा खाता समय पर न खुलने से शिक्षक परेशान हैं।

शिक्षकों का आरोप है कि शाखा प्रबंधक खाते खुलवाने को आने वाले शिक्षक/ शिक्षिकाओं से अच्छा व्यवहार नहीं करते है।प्राथमिक विद्यालय भूड़िया की प्रधानाध्यापिका संगीता देवी ने बताया कि जब बैंक में विद्यालय का खाता खुलवाने के फॉर्म की जानकारी मांगी तो शाखा प्रबंधक ने अभद्र व्यवहार करते हुए केबिन से बाहर जाने को कहा।इस पर शिक्षक प्रतिनिधियों का कहना है की ऐसा ही व्यवहार रहा तो हम अपने सेलेरी अकाउंट इस बैंक से हटाकर अन्य बैंक में करवा लेंगे।शिक्षकों की समस्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ शाखा के अध्यक्ष राजन यादव,शाखा मंत्री परवेज़ अनवर ने प्रबंधक की कार्यशैली/आचरण ग्राहकों एवं शिक्षकों के प्रति खराब होने पर रोष व्यक्त करते हुए शाखा के उच्च अधिकारियों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों से बैंक ऑफ़ बड़ौदा में शीघ्र एसएनए खाता खुलवाए जाने की माँग की है जिससे शासन की योजनाओं को प्राथमिकता दी जा सके।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Buduan News: सदर विधायक की मौजूदगी में शुरू हुआ सड़क सुरक्षा पखवाड़ा, लोगों को दिलाई गई यातायात नियमों की शपथ

Budaun News: पाकिस्तानी मुक्केबाज को धूल चटाकर पैतृक गांव पहुंचे अदनान अहमद, फूल-मालाओं से हुआ स्वागत

Sahaswan News: बीते एक वर्ष से टूटे-फूटे स्टेट बैंक मुख्य मार्ग के समाचार पत्र में जनहित समाचार प्रकाशन होने के बाद नगर पालिका की नींद टूटी

Buduan Crime: दोहरा हत्याकांड, अकड़ा था महिला का शव, बच्चे के मुंह से निकल रहे थे झाग

Zarifnagar News: बाइक से दिल्ली जाते समय डंपर ने बाइक में मारी टक्कर एक की मौत चालक गंभीर रूप से घायल

Sahaswan News: नगर पालिका अध्यक्ष बाबर मियां उमरा के लिए मक्का रवाना, लोगों ने फूल मालाओं से किया विदा

Leave a Comment